{"_id":"67aadc5b0019a0d5e40a4c81","slug":"police-recovered-a-huge-cache-of-weapons-in-the-capital-jaipur-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: हथियारों का जखीरा, नौकरी के नाम पर ठगी का मामला...जानें राजधानी जयपुर के चार बड़े घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: हथियारों का जखीरा, नौकरी के नाम पर ठगी का मामला...जानें राजधानी जयपुर के चार बड़े घटनाक्रम
Tue, 11 Feb 2025 10:42 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:42 AM IST
सार
Jaipur News: राजधानी जयपुर में ऑपरेशन आग के तहत हथियारों का जखीरा बरामद पुलिस ने बरामद किया है। वहीं सचिवालय में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आइये जानते हैं सिलसिलेवार ये पूरा घटनाक्रम…
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सबसे पहले हथियारों के जखीरों की बात करते हैं। जहां मुहाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन आग के तहत भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध हथियार का जखीरा बरामद कर दोनो आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुहाना इलाके में स्थित विष्णु विहार कॉलोनी,कल्याणपुरा से सर्च अभियान में 7 पिस्टल व 280 कारतूस बरामद किए। मकान मालिक से पूछताछ में जानकारी मिली की प्रशांत पुत्र संजय भिवानी हरियाणा निवासी एवं अनिल कुमार जाट पुत्र सुल्तान सिंह चिडावा झुंझुनू निवासी अपने अन्य दोस्तों के साथ किराए के फ्लेट में रह रहे थे। आरोपी प्रशांत व अनिल कुमार जाट किराए के मकान में अधिकाधिक मात्रा अवैध हथियार व कारतूस रखकर अवैध कारोबार करते है। पुलिस ने अवैध हथियार के जखीरे को बरामद कर दोनो बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
शातिर ठग गिरफ्तार
वहीं दूसरे मामले ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सचिवालय में बाबू की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में शातिर ठग को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शातिर ठग लोगों को कर्मचारी चयन बोर्ड के फर्जी प्रोविजनल लेटर,चयन सुची व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों से ठगी करता था। बताया जा रहा है कि शातिर ठग के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वो करीब 8 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी से अन्य ठगी की वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि 3 जून 2024 को परिवादी गिरिराज सिंह ने मामला दर्ज कराया था। कि मेरे पुत्र को सचिवालय में बाबु की सरकारी लौकरी लगाने के नाम पर राजेंद्र व अरुण शर्मा कागदीवाडा, माऊट रोड ब्रह्मपुरी निवासी ने 6 लाख रुपए लिए थे। शातिर ठगों ने मेरे पुत्र के नाम से बेक डेट में फर्जी कर्मचारी चयन बोर्ड के प्रोविजनल लेटर, फर्जी चयन सूची दी । जिस पर शील,मोहर व हस्ताक्षर किए हुए थे।
फर्जी दस्तावेज देते हुए राजेंद्र शर्मा व अरुण शर्मा ने कहा कि आपके पुत्र की सचिवालय में क्लर्क के पद पर नियुक्ति हो गई और 15 दिन बाद वो अपना पद भार संभाल लेगा। जिसके बाद दोनो ठग पद भार करने के नाम पर बहाना बनाकर टालमटोल करते रहें और कुछ दिन बाद दोनो बदमाशों ने फोन उठाना बंद कर दिया और पीड़ित के मोबाइल नंबर ब्लेक लिस्ट में डाल दिया। पीड़ित ने सचिवालय जाकर पता किया तो वो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। जिसके बाद पीड़ित ने दोनो बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
टायर फटने से हुआ हादसा
शिप्रापथ थाने में तैनात कांस्टेबल किशन टेपण समेंत कार चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं जयपुर का एक वकील गंभीर रुप से घायल हो गया। गौरतलब है कि 4 फरवरी को किशन टेपण वारंट तामील कराने के लिए वकील के साथ मध्यप्रदेश गया था। दो वारंट तामील होने के बाद किशन टेपण महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन चला गया। महाकाल के दर्शन करने के बाद किशन टेपण सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की। अन्य वारंट तामील करवाने के बाद किशन जयपुर लौट रहा था। इसी दौरान कार का टायर फट गया और कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार चालक सहित किशन व वकील गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त किशन टेपण व कार चालक ने दम तोड़ दिया।
पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था किशन
बताया जा रहा है कि किशन टेपण फागी के पास निमेड़ा का रहने वाला था और पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। मृतक किशन के एक 9 साल का बेटा है। मृतक के पिता रुपनारायण खटीक गांव में ही खेती का काम करते है।
मोहल्ले में नहीं चले चूल्हे
सड़क हादसे में किशन टेपण की मौत के बाद जब शव उसके गांव पहुंचा तो वहां पर कोहराम मच गया और शौक की लहर छा गई। पूरे मोहल्ले में चूल्हे तक नहीं जले। पांच बहने शव से लिपटकर बुरी तरह से बिलख पड़ी। वहीं मां और मृतक की पत्नी शव को देखकर बार-बार बेसुध हो रहीं थी। गमगीन माहौल देख कर पूरे मोहल्ले की आंखे नम हो उठी। जिसके पश्चात मृतक कांस्टेबल किशन टेपण के 9 वर्षीय पुत्र अधिराज ने मुखअग्नि दी।
विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या
जामडोली थाना इलाके में एक विवाहिता ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह विवाहिता अपने कमरे में फंदे से लटकी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जामड़ोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी है।
थानाधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली प्रियंका गौत्तम (25) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसकी आठ महीने पहले शादी विजयपुरा जामड़ोली निवासी संतोष गौत्तम से हुई थी। संयुक्त परिवार के साथ रहने वाला संतोष जयपुर डेयरी में गाड़ी चलाता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार रात खाना खाने के बाद मृतका प्रियंका अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सोमवार सुबह काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों जगाने पहुंचे। काफी आवाज व गेट खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों के धक्का देकर गेट खोलने पर कमरे में प्रियंका फंदे से लटकी मिली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने फंदे से शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। पुलिस आत्महत्या करने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।