फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrested the person who blew currency notes on the road in Jaipur

Jaipur: सड़क पर नोट उड़ाकर फेमस होने के शौक ने पहुंचा दिया जेल; गाड़ी नंबर ट्रेस कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 01:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का सीन रीक्रिएट कर सड़क पर 10 और 20 के नोट उड़ाकर प्रसिद्धि पाने की चाहत ने युवक को जेल पहुंचा दिया। प्रताप नगर जयपुर का निवासी है युवक, जो रातोंरात प्रसिद्ध होना चाहता था।

विज्ञापन
Police arrested the person who blew currency notes on the road in Jaipur
पुलिस ने आरोपी ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के GT मॉल के सामने एक कार की छत पर खड़े होकर एक नकाबपोश युवक ने नोटों को हवा में उड़कर रातोंरात जयपुर शहर में सनसनी मचा दी थी। युवक को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


युवक ने फेमस होने के लिए सोशल मीडिया का सहरा लिया था, जिसके जवाब में जयपुर पुलिस ने भी ट्वीट करते हुए लिखा इस तरह शुरू हुआ और इस तरह ख़त्म।

जयपुर के प्रताप नगर निवासी अजय शर्मा ने प्रसिद्धि पाने के लिए एक वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का सीन दोहरा कर उसकी रील बनाकर रातोंरात प्रसिद्ध होने का प्लान बनाया था। जयपुर के GT मॉल के समाने सीन को फ़िल्मकार रिकार्ड कर वायरल भी कर दिया परंतु प्रसिद्धि की चाहत ने अजय को जेल पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


नकली थे नोट
पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि नोट नकली थे और यह सब उसने फेमस होने के लिए किया था। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन नंबर ट्रेस कर युवक की पहचान कर ली। फिर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed