फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrested accused in 36 hours who robbed and killed an old couple in Jaipur

Jaipur Crime: वृद्ध दंपती की हत्या कर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 36 घंटे में की कार्रवाई

Thu, 27 Apr 2023 09:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 09:30 PM IST
सार

जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव पचार ने बताया कि 24 अप्रैल की रात अभियुक्तों ने अचरोल कस्बे में हरिजन बस्ती इंदिरा कॉलोनी निवासी वृद्ध दंपति कजोड़ मल (85) और मनभरी देवी (80) के हाथ-पैर और मुंह बंद कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवर लूटकर ले गए।

विज्ञापन
Police arrested accused in 36 hours who robbed and killed an old couple in Jaipur
एसपी ने घटना की जानकारी दी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर की चंदवाजी थाना पुलिस ने अचरोल कस्बे में 25 अप्रैल को हुई वृद्ध दंपति की हत्या और डकैती के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस डबल मर्डर मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है। आरोपी 15 दिन से रैकी कर रहे थे। हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी सोल्जर रैगर (20), मनीष रैगर (20), नरेंद्र उर्फ नितेश रैगर (20), रोहित रैगर (20) और आजाद बुनकर (19) को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है।

विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति की हत्या कर नकदी और जेवर लूटे
जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव पचार ने बताया कि 24 अप्रैल की रात अभियुक्तों ने अचरोल कस्बे में हरिजन बस्ती इंदिरा कॉलोनी निवासी वृद्ध दंपति कजोड़ मल (85) और मनभरी देवी (80) के हाथ-पैर और मुंह बंद कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवर लूटकर ले गए। अगले दिन शाम करीब 4-5 बजे पोता और पोती कोई सामान लेने दादा के घर गए तो घटना का पता चला। मृतक दंपति के बेटे लालचंद की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

36 घंटे में किया खुलासा 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुखबिरों और पुलिस की जांच के कारण 36 घंटे में आरोपियों को विराटनगर और शाहपुरा थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों को वृद्ध दंपति के पास लाखों रुपए होने की आशा थी। लूट की घटना के लिए पहले से ही योजना बनाकर 15 दिनों से लगातार रैकी की जा रही थी। घटना के दिन आरोपी अकेले रह रहे दंपति के घर रात में घुसे उनके हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। अलमारी तोड़ नगदी और जेवर लूट ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed