फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM Visit Banswara: PM Modi Gifts Development Projects Worth ₹1.08 Lakh Crore to Rajasthan

PM Visit Banswara: राजस्थान के लिए 1 लाख करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे पीएम मोदी

Wed, 24 Sep 2025 08:47 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 24 Sep 2025 08:47 AM IST
सार

PM Visit Banswara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 25 सितंबर को बांसवाड़ा पहुंचेंगे और राजस्थान को 1,08,468 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की 18 से अधिक प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
PM Visit Banswara: PM Modi Gifts Development Projects Worth ₹1.08 Lakh Crore to Rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

PM Visit Banswara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (25 सितंबर) को बांसवाड़ा में कार्यक्रम के दौरान राजस्थान को 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 18 से अधिक प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। पीएम के दौरे को लेकर राजस्थान में जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। राजस्थान बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल भी आज उदयपुर पहुंच रहे हैं। यहां से वे प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे।

विज्ञापन

शिलान्यास के मुख्य प्रोजेक्ट्स:

  • 2,800 मेगावाट माही-बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना (₹42,000 करोड़)

  • बीकानेर में 590 मेगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजना (₹8,500 करोड़)

  • 15.5 गीगावाट विद्युत प्रसारण लाइनें (₹13,183 करोड़)

  • 12 जिलों में 15 पेयजल परियोजनाएं (₹5,884 करोड़)

  • भरतपुर में फ्लाईओवर, पुल व अटल प्रगति पथ (₹878 करोड़)

  • बीकानेर-जैसलमेर में 220 केवी के जीएसएस व लाइनें (₹348 करोड़)

लोकार्पण के प्रमुख कार्य:

  • 1,400 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना व 925 मेगावाट नोख सोलर पार्क (₹10,710 करोड़)

  • पीएम कुसुम-C के तहत 895 मेगावाट सौर संयंत्र (₹3,132 करोड़)

  • सिंचाई परियोजनाएं जैसे ईसरदा बांध, बत्तीसानाला (₹2,365 करोड़)

  • 7 सड़क परियोजनाएं (₹1,758 करोड़)

  • बाड़मेर में 220 केवी जीएसएस (₹142 करोड़)

  • डीडवाना-कुचामन व झुंझुनूं में सीवरेज व जल परियोजनाएं (₹226 करोड़)

  • IT व ई-गवर्नेन्स सेंटर (₹140 करोड़), भरतपुर में 250 बेडेड अस्पताल (₹128 करोड़)

विशेष घोषणाएं:

  • जल संसाधन विभाग की ₹20,833 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

  • 15,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे

    इसके अलावा बीकानेर एवं देहली  कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर एंव  देहली कैंट बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर से चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  वहीं  राजस्थान को जल संसाधन ,PWD पी एच ई जी,शहरी विकास एवं आवास ,चिकित्सा शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों के  विकास प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी होगा। कुल मिलाकर लगभग 1,22,000 करोड़ से अधिक के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण होगा जिसमें से राजस्थान को 1,08,468करोड के शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। 

    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed