फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM Modi Rajasthan Visit Paper Leak, Laid Foundation Stone Of PKC Know Details in Hindi

Rajasthan: भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन का प्रतीक, पेपर लीक और भर्तियों पर बोले पीएम; जानें और क्या कुछ कहा

Tue, 17 Dec 2024 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Visit Paper Leak, Laid Foundation Stone Of PKC Know Details in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राजस्थान की भाजपा सरकार को एक साल पूरा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आप लाखों की तादाद में आर्शीवाद देने आए हैं। मैं जब खुली जीप में यहां आ रहा था तो, देख रहा था कि जितने लोग पांडाल में है, उससे तीन गुना लोग बाहर खड़े हैं। मेरा भी सौभाग्य है कि मैं आपका अशीर्वाद प्राप्त कर सका। राजस्थान को नई गति और नई दिशा देने में भजनलाल जी और उनकी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। यह पहला वर्ष आने वाले वाले अनेक वर्षों की मजबूत नींव बना है। इसलिए आज का उत्सव सरकार के एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है। यह राजस्थान के फैलते प्रकाश का भी उत्सव है। विकास का भी उत्सव है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले हल मैं इनवेस्टमेंट समिट के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे। राजस्थान को देश के सबसे कनेक्टेड राज्यों में से एक बनाएंगे। निवेश को बल मिलेगा। रोजगार के अनगिनत अवसर बनेंगे। राजस्थान के टूरिज्म और किसानों और नौजवान साथियों को इससे बहुत फायदा होगा। आज भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। भजापा जो भी संकल्प लेती है वह पूरा करने का इमानदारी से प्रयास करती है। भाजपा सुशासन की गारंटी है, यह लोग कह रहे हैं। तभी तो एक के बाद एक राज्यों में आज भाजपा को इतना भारी जन समर्थन मिल रहा है। देश में लोकसभा में भाजपा को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। बीते 60 सालों में हिंदुस्थान में ऐसा नहीं हुआ। 60 साल के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में हमारी सरकार बनाई है। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई।
विज्ञापन


भैरोसिंह शेखावत फिर वसुंधरा राजे ने सुसाशन को आगे बढ़ाया
चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो वहां लगातार तीसरी बार भाजपा को बहुतम मिला है। हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। वहां भी पहले से ज्यादा लोगों ने हमें बहुमत दिया। उपचुनाव में हमने देखा कि कैसे राजस्थान के लोगों ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया। भाजपा के लोगों और काम पर आज लोगों का कितना विश्वास है। राजस्थान तो वह राज्य है, जिसकी सेवा का भाजपा को लंबे समय से सेवा का सौभाग्य मिलता रहा है। पहले भैरोसिंह शेखावत फिर वसुंधरा राजे ने सुसाशन को आगे बढ़ाया और भजनलाल जी की सरकार इस सुशासन को और समृद्ध बनाने में जुटी है। बीते एक वर्ष के दौरान क्या-क्या काम हुए हैं, उसके बारे में यहां विस्तार से कहा गया है। विशेष रूप से गरीब परिवारों, माताओं, बेटियों और घुमंतू परिवारों के लिए अनेक फैसले लिए गए हैं। यहां के नौजवानों के साथ पिछली कांग्रेस सरकार ने बहुत अन्याय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेपर लीक और भर्तियों में घोटाला राजस्थान की पहचान बन चुकी थी। भाजपा सरकार ने इसकी जांच की है और कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी है। यही नहीं यहां एक साल में भाजपा सरकार ने एक साल में हजारों भर्तियां निकाली और नियुक्तियां भी हो रही हैं। राजस्थान को बाकी राज्यों की तुलना में महंगा पेट्रोल खरीदना पड़ रहा था। यहां भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान के लोगों को राहत मिली। अब डबल इंजन की भाजपा सरकार अतिरिक्त पैसे जोड़कर किसानों को मदद पहुंचा रही है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें वह तेजी से पूरा कर रही है। आज का यह कार्यक्रम भी इसी की एक अहम कड़ी है। राजस्थान के लोगों के आशीर्वाद से बीते 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। पानी का महत्व राजस्थान से बेहतर कौन समझ सकता है। यहां कई क्षेत्रों में पानी का भयंकर सूखा पड़ता है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हमारी नदियों का पानी बिना उपयोग के ही समुद्र में बहता चला जाता है। इसलिए हमारे पूर्व सीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने के प्रोजेक्ट के लिए एक कमेटी बनाई, ताकि नदियों का अतिरिक्त पानी सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके समर्थन में कई बार अपनी बाते बताई हैं, लेकिन कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की समस्या कम नहीं करना चाहती थी। हमारी नदियों का पानी बहकर सीमा पार चला जाता था, लेकिन हमारे किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता था। कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही। राजस्थान ने इस कुनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है। गुजरात में सरदार सरोवर बांध का काम रोकने के लिए कांग्रेस और कुछ एनजीओ द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। पानी पहुंचाने के लिए मैं विरोधों को झेलता रहा, आलोचनाओं को झेलता रहा।


जैसे ही बांध का काम पूरा हुआ नर्मदा का पानी राजस्थान में पहुंचा। उसके कुछ दिन बाद भैरोसिंह शेखावत मेरे दफ्तर मुझसे मिलने आए। वे मेरे वरिष्ठ नेता थे। वे आकर के मेरे सामने बैठे नहीं। वह मेरा सम्मान करना चाहते थे। कहा कि करोड़ों राजस्थान वासियों की तरफ से धन्यवाद करने के लिए आपके दफ्तर तक चला आया। हमारे यहां कहा जाता है कि नर्मदा स्नान से अनेक पीढ़ी का पाप खत्म होता है। आज स्वयं माता नर्मदा परिकृत ईआरसीपी को कांग्रेस ने कितना लटकाया यह भी कांग्रेस की नीयत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, लेकिन किसानों के लिए न खुद कुछ करते हैं न ही दूसरों को करने देते हैं। भाजपा की नीति विवाद की नहीं संवाद की है। हम व्यवधान में नहीं समाधान पर यकीन करते हैं। इसलिए हमारी सरकार ने ईआरसीपी को मंजूरी भी दी और इसका विस्तार भी किया। जैसे ही एमपी और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी, तो पावर्ती, चंबल और कालीसिंध परियोजना एमपी केपी लिंक परियोजना पर समझौता हो गया। यह जलाभिषेक समान्य दृष्य नहीं है।


राजस्थान के 21 जिलों में सिंचाई का पानी और पेयजल मिलेगा
यह एक असाधारण घटना है, एक साल का उत्सव तो है ही-आने वाली सदियों का उज्ज्वल भविष्य आज इस मंच से लिखा जा रहा है। इस परियोजना में चंबल और इसकी सहायक नदिया, पावर्ती, कालीसिंध, बनास, बाणगंगा, गंभीरी, रूपरेल और मेज नदियों का पानी आपस में जोड़ा जाएगा। नदियों को जोड़ने का काम मैं गुजरात में करके आया हूं। मैं राजस्थान का वैसा ही सुंदर दृष्य अपनी आंखों में देख रहा हूं। मैं देख रहा हूं कि आने वाले वर्षों में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी। इससे राजस्थान के 21 जिलों में सिंचाई का पानी और पेयजल मिलेगा। इससे राजस्थान और मध्यप्रदेश देनों के विकास में तेजी आएगी। ताजेवाला से शेखावाटी के लिए आज समझौता हुआ है। इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान दोनों को फायदा होगा। मुझे विश्वास है कि राजस्थान जल्द से जल्द शत प्रतिशत नल से जल घर-घर तक पहुंचेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed