फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Paper Leak: Minister Kirori Lal Meena reached SOG office

Paper Leak: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे SOG ऑफिस, बोले- पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सबूत हैं मेरे पास

Tue, 05 Mar 2024 09:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Mar 2024 09:14 PM IST
सार

Paper Leak: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज और सबूत हैं जो पेपर लीक में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के कुछ लोगों की संलिप्तता का संकेत देते हैं।

विज्ञापन
Paper Leak: Minister Kirori Lal Meena reached SOG office
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : Aamar ujala

विस्तार

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर पास होने के मामले में उन्होंने एसओजी के अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन


इधर, ADG एसओजी वीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में 16 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को हिरासत में लिया गया और कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पेपर लीक जयपुर के हसनपुरा स्थित एक सेंटर से हुआ था।  
विज्ञापन


2021 में आयोजित सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक पर चर्चा करने के लिए मंत्री किरोड़ी लाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेरे पास कई ऐसे दस्तावेज और सबूत हैं, जिससे पता चलता है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में किन-किन लोगों ने पेपर लीक में सहयोग किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि एडीजी एसओजी वीके सिंह ने भर्ती परीक्षा को रद्द करने की बात कही है। मैंने वीके सिंह से कहा है कि मैं सरकार से परीक्षा को रद्द करने के लिए बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed