फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Paliwal said that subsidy is being transferred to the account for electoral benefits

Jaipur: 'लाभार्थी उत्सव' नहीं 'चुनावी उत्सव' मना रही सरकार, पालीवाल बोले- दिल्ली सरकार की नकल कर रही कांग्रेस

Mon, 05 Jun 2023 06:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 06:25 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना। पालीवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं के खाते में 60 करोड़ रुपये गैस सिलेंडर की सब्सिडी ट्रांसफर कर कोई एहसान नहीं किया है। जनता का ही पैसा है जो जनता को दिया।

विज्ञापन
Paliwal said that subsidy is being transferred to the account for electoral benefits
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आम आदमी पार्टी का कहना है कि राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना के तहत 14 लाख उपभोक्ताओं के खाते में 60 करोड़ रुपये गैस सिलेंडर की सब्सिडी ट्रांसफर कर कोई एहसान नहीं किया है। जनता का ही पैसा है जो जनता को दिया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हल्ला मचाने की क्या ज़रूरत है। ऐसे तो दिल्ली में केजरीवाल सरकार बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं कई सालों से फ्री दे रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली की केजरीवाल सरकार की योजनाओं की नकल कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही जरूरी सेवाएं फ्री कर दी गई थीं। यहां तो कांग्रेस सरकार ने पांच साल तो जमकर जनता को लूटा और अब चुनाव नज़दीक आ रहे हैं तो मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सब्सिडी देने के इवेंट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


राहत नहीं वोट बैंक बना रही कांग्रेस
पालीवाल ने कहा कि यह तो जनता का हक था जो पिछले साढ़े चार सालों से नहीं मिल पाया था। पालीवाल ने कहा कि यह सब्सिडी सरकार को सभी के लिए करनी चाहिए। इसमें कैंप के ज़रिए रजिस्ट्रेशन की क्या ज़रूरत है। सरकार की ये हरकत दर्शाती है कि उनकी प्राथमिकता जनता को राहत देना नहीं रजिस्ट्रेशन के ज़रिए अपना वोट बैंक बनाना है।
विज्ञापन


विदाई का समय आया तो सता रही कुर्सी की चिंता
नवीन पालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पूरे कार्यकाल के दौरान जनता की याद नहीं आई, लेकिन अब जब जनता ने सरकार की विदाई के संकेत दिए तो उनको जनता की याद आ गई। दरअसल सीएम गहलोत को लोगों की नहीं अपनी कुर्सी की चिंता सताने लगी है। इसलिए हर रोज़ कुछ न कुछ घोषणा करते रहते हैं, लेकिन जब घोषणाएं पूरी करने की बात आती है तो जीरो फिगर। उन्होंने कहा कि चलो मान लेते हैं देर से ही सही लेकिन प्रदेश के 22 लाख पात्र उपभोक्ताओं ने अप्रैल में रिफिल बुक करवाई थी तो फिर सिर्फ 14 लाख लोगों के खाते में ही सब्सिडी क्यों ट्रांसफर की जा रही है। अन्य पात्र लोगों के साथ ये अन्याय क्यों? नवीन पालीवाल ने कहा कि ये कांग्रेस सरकार जो लाभार्थी उत्सव मना रही है असल में ये चुनावी उत्सव है। क्योंकि ये सारी योजनाएं चुनावी एजेंडे के आधार पर की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाएं तब सफल होंगी जब बच्चे और और महिलाएं सुरक्षित हों
वहीं, राजस्थान में महिला अपराधों को लेकर भी नवीन पालीवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात यह हैं कि महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल कॉलेजों में बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजस्थान को ऐसे दो राहे पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां गरीब आदमी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा नहीं सकता और सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ने भेजता है तो वहां बच्चों की सुरक्षा की गारंटी नहीं। हाल ही की डूंगरपुर में स्कूल के प्रिंसिपल ने 6 बच्चियों के साथ यौन शोषण किया। इससे शर्मनाक क्या होगा? पालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी योजनाएं तब सफल होंगी जब बच्चे और और महिलाएं सुरक्षित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed