फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pahalgam Attack: Muslim community protest Jaipur burnt effigy of terror against Pahalgam terrorist attack

Pahalgam Attack: जयपुर में मुस्लिम समुदाय ने आतंकी हमले का किया विरोध, बड़ी चौपड़ पर फूंका आतंक का पुतला

Fri, 25 Apr 2025 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: जयपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: Muslim community protest Jaipur burnt effigy of terror against Pahalgam terrorist attack
मुस्लिम समुदाय ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में जयपुर के बड़ी चौपड़ पर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंक का पुतला फूंककर कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और हमले की निंदा करते हुए एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: हमले के बाद राजस्थान से वापस जा रहे पाकिस्तानी विस्थापित! बॉर्डर पर अलर्ट; पांच शहरों में बंद
विज्ञापन

 
अमर उजाला से बातचीत में मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह हमला आतंकियों की सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद देश में हिंदू और मुसलमानों के बीच सौहार्द बिगाड़ना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकियों का कोई धर्म, मजहब या जाति नहीं होती, उनका एक ही मकसद होता है- आतंक फैलाना और देश की एकता को कमजोर करना।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसा एक्शन लेना चाहिए कि भविष्य में कोई आतंकी भारत की तरफ देखने की हिम्मत भी न कर सके।
 
प्रदर्शनकारियों ने देशवासियों से भी शांति बनाए रखने और एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की अपील की। इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि देश के मुसलमान भी आतंक के खिलाफ हैं, और भारत की एकता, अखंडता व भाईचारा उनके लिए सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: कोटा बंद के बीच पुलिस से भिड़े VHP पदाधिकारी, धक्का-मुक्की के बाद जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed