फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   OSD Lokesh Sharma Says Arun Singh mentality poor Low rhetoric about CM Gehlot injury in both legs

OSD Lokesh Sharma: 'अरुण सिंह की मानसिकता घटिया, CM गहलोत के दोनों पैरों में लगी चोट को लेकर की ओछी बयानबाजी'

Sun, 06 Aug 2023 11:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 11:43 AM IST
सार

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की ओर से भरतपुर में सीएम अशोक गहलोत के दोनों पैरों में फ्रैक्चर पर सवाल खड़े करने और ऐसी चोट के दो ही कारण बताए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कड़ी निंदा की है।
 

विज्ञापन
OSD Lokesh Sharma Says Arun Singh mentality poor Low rhetoric about CM Gehlot injury in both legs
OSD लोकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के बयान की खबर को कोट करते हुए लिखा, ऐसी घटिया मानसिकता BJP के नेताओं की ही हो सकती है। बेशर्मी की हदें पार कर चुके हैं ये लोग।

विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने लिखा, मुख्यमंत्री के दोनों पैरों में लगी चोट को लेकर केंद्रीय मंत्री सहित BJP के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेता जिस तरह से ओछी बयानबाजी कर रहे हैं, वो इनके वास्तवित चरित्र और चेहरे को दर्शाती है। राज्य में अपनी बदहाल स्थिति से बौखलाए इन नेताओं को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी।
विज्ञापन




बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह ने सीएम अशोक गहलोत के पैरों में लगी चोट को लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही कहा था कि पांच डॉक्टरों का पैनल बनाकर रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, कहां चोट लगी है। कितने दिन में ठीक होगी। साढ़े चार साल तक उन्होंने कुछ नहीं किया और अब सहानुभूति लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed