फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Operation Knockout Smuggler caught while selling smack college students racket exposed police interrogation

Operation Knockout: कॉलेज स्टूडेंट्स को स्मैक बेचने जा रहे तस्कर को धरा, पुलिस पूछताछ में बड़ा रैकेट आया सामने

Mon, 17 Mar 2025 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 09:40 PM IST
सार

Selling Smack: राजधानी जयपुर में शैक्षणिक संस्थानों के बाहर नशे के कारोबारियों की बड़ी गैंग पनप चुकी है। यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के आसपास चरस, गांजा, स्मैक बेचने वाले रैकेट सक्रिय हैं। बीते कुछ महीन में प्रदेश में कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के बाहर नशे के कारोबारियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Operation Knockout Smuggler caught while selling smack college students racket exposed police interrogation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत जयपुर ग्रामीण जिले की चंदवाजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 52 लाख अंतरराष्ट्रीय कीमत की 260 ग्राम स्मैक जब्त कर आरोपी श्यामलाल नायक पुत्र हरिनारायण (33) निवासी जुगलपुरा थाना चंदवाजी को गिरफ्तार किया है। उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण आनंद शर्मा ने बताया है कि जिले में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास युवा वर्ग में बढ़ते हुए नशे की प्रवृति को देखते हुए अवैध मादक पदार्थ बिकी की रोकथाम तथा अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया के निर्देशन में ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

     
अभियान की सफलता के लिए वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ प्रदीप सिंह यादव के सुपरविजन एवं थानाधिकारी चन्दवाजी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य कांस्टेबल रोहिताश को मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति चन्दवाजी से निम्स की तरफ स्मैक लेकर जा रहा है। सूचना पर टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। शिव मंदिर भूरी डूंगरी के पास चंदवाजी की और से आ रहा आरोपी श्याम लाल पुलिस को देख रात के अन्धेरे में छिपने की कोशिश करने लगा, जिसको डिटेन कर तलाशी ली गई। पैंट की जेब में प्लास्टिक की थैली से 260 ग्राम स्मैक जब्त की गई। प्रारम्भिक पूछताछ में उक्त स्मैक अभियुक्त द्वारा निम्स कॉलेज के आसपास फुटकर बिक्री के लिए दीपू नामक व्यक्ति से खरीद कर लाना व दीपू द्वारा उक्त माल की डिलेवरी चन्दवाजी के पास हाइवे पर देना बताया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों के होली बहिष्कार के बाद हरकत में आई भजनलाल सरकार, समाधान के लिए निकाला ये तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

       
जब्त स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 52 लाख रुपये है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ मनोहरपुर भगवान सहाय द्वारा किया जा रहा है। मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दीपू के सम्बन्ध में अभियुक्त से गहनता से अनुसंधान जारी है। डीआईजी शर्मा ने बताया कि आगे भी जिले में अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत इसी प्रकार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इससे पहले भी इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने कई नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर अवैध भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, नशीली दवाइयां व अवैध शराब जब्त की गई थी।

यह भी पढ़ें: बच्चा न होने से परेशान थे प्रेमी-प्रेमिका, स्टेशन पर खेलते देख बच्चे को उठा ले गए, फिर जो हुआ...
       
एसएचओ हीरालाल सैनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कांस्टेबल रोहिताश की विशेष भूमिका एवं एएसआई बन्ने सिंह, हेड कांस्टेबल रामरतन, सुभाष चन्द, कांस्टेबल रोहिताश, सुभाष चन्द, अजय कुमार धर्मवीर, रामनिवास एवं महिला कांस्टेबल ममता का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed