फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   One third of the 75 tigers of Ranthambore Sanctuary are missing

वन्यजीवों पर संकट: रणथंभौर अभयारण्य के 75 बाघों में से एक तिहाई लापता, एक साल में लापता बाघों की संख्या हुई 25

Thu, 07 Nov 2024 08:40 AM IST
शबाहत हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Nov 2024 08:40 AM IST
सार

Rajasthan News: रणथंभौर अभयारण्य के 75 बाघों में से एक तिहाई बाघ लापता हो गए हैं। अगर हम आंकड़ों की बात करे तो एक साल के दौरान 75 में से 25 बाघ लापता हो गए हैं। लापता होते बाघ अब चिंता का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन
One third of the 75 tigers of Ranthambore Sanctuary are missing
लापता होते बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय अभयारण्य में पिछले एक साल के दौरान 75 में से 25 बाघ लापता हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब वन विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने की आधिकारिक सूचना जारी की। इससे पहले जनवरी 2019 और जनवरी 2022 के बीच रणथंभौर से 13 बाघों के लापता होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

मुख्य वन्यजीव वार्डन पवन कुमार उपाध्याय ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति निगरानी रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। साथ ही पार्क अधिकारियों की ओर से कोई चूक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


समिति का मुख्य ध्यान उन 14 बाघों को खोजने पर रहेगा, जो इसी साल 17 मई से 30 सितंबर के बीच नहीं देखे गए हैं। इससे पहले बीते सोमवार को आधिकारिक आदेश में कहा गया कि रणथंभौर के निगरानी आकलन से बाघों के लापता होने की रिपोर्ट बार-बार सामने आई है। आदेश के मुताबिक, पार्क के फील्ड डायरेक्टर को कई नोटिस भेजे जाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता
14 अक्तूबर, 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक 11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता हैं, जबकि 14 अन्य के बारे में हाल ही में सीमित साक्ष्य मिले हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उपाध्याय ने कहा कि समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हाल ही में हमने साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट एकत्र करना शुरू किया है। इससे पता चला कि ये बाघ ट्रैप कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किए गए थे।


 

बाघ टी-86 के शव के पास मिला बारूद का पाउडर, शरीर पर थे दो दर्जन से अधिक घाव
बता दें कि बीते दिनों रणथम्भौर के वन क्षेत्र में टाइगर टी-86 की मौत अभी भी एक अनसुलझी पहली बनी हुई है। इस दौरान टाइगर के शव पर करीब दो दर्जन से अधिक घाव है। इसको लेकर आशंका है कि टाइगर पर किसी धारदार हथियार और पत्थरों से हमला किया गया है। लेकिन मौके से बारूद का पाउडर भी मिला है, जो माइंस में विस्फोट करने के दौरान काम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed