Jaipur: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू, ओंकार सिंह को धरोहर प्राधिकरण का बनाया गया अध्यक्ष
Jaipur: भजनलाल सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पहली नियुक्ति के रूप में धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। बता दें कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष के रूप में ओंकार सिंह लखावत को पहली राजनीतिक नियुक्ति दे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातन विभाग के अंतर्गत राजस्थान धरोहर प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष के रूप में ओंकार सिंह लखावत को पहली राजनीतिक नियुक्ति दे दी गई है।
बता दें कि ओंकार सिंह लखावत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं और वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन समिति के संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। ओंकार सिंह लखावत की चुनाव के दौरान एक अहम भूमिका भी देखने को मिली थी, जिसमें ओंकार सिंह लखावत द्वारा भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन संकल्प यात्रा में भी ओंकार सिंह की एक अहम भूमिका आ रही थी।
सरकार का अंग बनाया जाएगा
ओंकार सिंह लखावत की नियुक्ति के बाद से अब प्रदेश में उन हजारों उम्मीदवारों की उम्मीदों को नए पंख लगे हैं जो किसी भी कारण से विधानसभा चुनाव में टिकट पाने में सफल नहीं हो पाए थे, उन्हें उम्मीद थी कि सरकार आने के बाद कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में उन्हें भी सरकार का अंग बनाया जाएगा।
राजनीतिक नियुक्तियों का दौरा पूरा कर सकती
ओंकार सिंह लखावत की नियुक्ति के बाद से अब वह सब सरकार की तरफ आप भरी नजरों से देख रहे हैं कि राजनीतिक नीतियों में जल्दी ही उनका भी नंबर आ जाए, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जाने से पहले राजनीतिक नियुक्तियों का दौरा पूरा कर सकती है।