फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now there will be no public hearing in Rajasthan BJP headquarters

चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात: राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में अब नहीं होगी जनसुनवाई, जानें क्या रही वजह

Thu, 20 Jun 2024 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 10:19 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में अब जनसुनवाई नहीं होगी। फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। बीजेपी नेता इस मुद्दे पर बात करने से कतराते नजर आए।

विज्ञापन
Now there will be no public hearing in Rajasthan BJP headquarters
बीजेपी मुख्यालय, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आमजन को राहत देने के लिए जोरों शोरों से जनसुनवाई की शुरुआत की और जनसुनवाई चार दिन चली। मंत्रियों को भी जनसुनवाई में बैठाने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन रोस्टर प्लान तैयार नहीं हो पाया।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो मंत्रियों को जनसुनवाई की खबर तक नहीं पहुंची। अब बजट के बहाने विधानसभा सत्र तक इस जनसुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। परंतु इसके स्थगन की सूचना नहीं दी गई है।जबकि जनसुनवाई की शुरुआत करने के पहले बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा इसकी आधिकारिक सूचना दी गई थी। परंतु अब सभी नेता इस मुद्दे पर बात करने से कतराते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा यह भी वादा किया गया था कि सरकार के मंत्री भी जनसुनवाई में शामिल होंगे और जनता को राहत दी जाएगी। जनसुनवाई के तहत एक विशेष अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी जोड़ने की चर्चा की गई थी। परंतु चार ही दिन में सभी दावों की हवा निकलती दिखाई दे रही है। जनसुनवाई में न मंत्री पहुंचे और न ही कोई समाधान हुआ, बस कागज इधर से उधर किए गए, जो आज से बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चर्चा है कि स्थागन के बाद अगर किसी को समस्या आती है तो पार्टी एक पदाधिकारी नियुक्त करेगी, जो जनता की समस्याओं को एकत्रित करेगा और पार्टी के नेताओं को अवगत करवाएगा। इन दिनों जनता की समस्या सुनने के लिए भाजपा ने दो घंटे का समय तय किया। भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआत खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल से की। गोठवाल जनता की समस्याओं को सुनकर मंत्रियों के यहां पर भेज रहे हैं। जनसुवाई में रोज 200 शिकायतें आ रही हैं।


हालांकि, जितेन्द्र गोठवाल का कहना था कि बजट के चलते थोड़ा व्यवस्थाओं में परिवर्तन करने का विचार पार्टी कर रही है। जनता के हित में बजट आने वाला है। जनसुनवाई में भी कई समस्याएं आई हैं। हमने उन समस्याओं को मार्क कर भेजवाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed