फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Notice issued to contractors for damaged roads in Rajasthan due to rain

Rajasthan: बारिश में टूटी सड़कों के लिए ठेकेदारों को नोटिस जारी, दो सितंबर से इनके मेंटिनेंस का काम होगा शुरू

Wed, 28 Aug 2024 08:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Aug 2024 08:30 AM IST
सार

Rajasthan: प्रदेश में बरसात से ख़राब हुई सड़कों को ठीक करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 1 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक रोड मेंटीनेंस कैंपेन चलाया जाएगा। इसके साथ ही बारिश के दौरान जहां सड़कें टूट गई है, वहां यातायात को तुरंत बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Notice issued to contractors for damaged roads in Rajasthan due to rain
टूटी सड़कों का कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैंपेन के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए। उन्होंने बताया की कैंपेन के दौरान सड़क मरम्मत कार्यों के साथ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने का काम प्राथमिकता से किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कैंपेन के दौरान यह प्रमुख काम होंगे
बारिश के दौरान जहां सड़कें टूट गई है, वहां यातायात को तुरंत बहाल किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश /बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है ,उनको आपदा राहत कोष से ठीक करवाने के प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर को भिजवाए जाएंगे। जेईएन और एईएन द्वारा सड़कों के गड्ढों/पैच का प्रारंभिक स्थिति निरीक्षण किया जाएगा। पैच मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारी अभियन्ता उपखंड या निर्धारित क्षेत्र के लिए 30 अगस्त तक दर अनुबंध करेंगे। पेच मरम्मत का कार्य एक सितंबर से शुरू किया जाएगा जो कि हर हाल में 25 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन


काम की वीडियोग्राफ़ी भी होगी
ठेकेदारों को काम शुरू करने से पहले और काम पूरा होने के बाद सड़क की डिजिटल फोटो और वीडियोग्राफी करवानी होगी।ठेकेदार द्वारा पैचिंग से पहले पैच की मार्किंग और नंबरिंग करवाना अनिवार्य है। गारंटी अवधि की सड़कों का रख रखाव न करने वाले ठेकेदारों को एक अगस्त  से नोटिस जारी किए जा चुके हैं ,जिनका कार्य एक सितंबर से शुरू कर पाँच अक्टूबर तक पूरा करना है। इस दौरान मूल ठेकेदार द्वारा नोटिस का उचित जवाब नहीं दिया जाता है तो मूल अनुबंध की दर पर उक्त काम किसी अन्य एजेंसी से करवाया जाएगा गारंटी अवधि की सड़कों की मरम्मत उसी गुणवत्ता और सामग्री से की जानी है,जो निर्माण के दौरान उपयोग में लायी गई है। अधिशासी अभियन्ता कोल्ड्रिंक सामग्री से पेंच मरम्मत की अनुमति दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे गड्ढों की मरम्मत केवल wbm/wmm द्वारा करनी होगी।
इस कैंपेन के दौरान सड़क सुरक्षा कार्य जैसे किलोमीटर स्टोंस पर पेंटिंग,रोड साइनेज, स्पीड ब्रेकर मार्किंग आदि का कार्य भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग के स्तर पर लेबर के माध्यम से सड़क किनारे पेड़ पौधों की साफ-सफाई, व्हाइटवाश, पेड़ों पर पेंटिंग आदि कार्य करवाए जाएंगे। पैचेस कि गुणवत्ता का निरीक्षण संबंधित अधीक्षण अभियन्ता और अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed