फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   North-Western Railway: Railways partially canceled and rescheduled rail service, these trains will be affected

North-Western Railway: रेलवे ने आंशिक रूप से रद्द और रीशेड्यूल की रेल सेवाएं, ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

Fri, 09 May 2025 10:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 May 2025 10:14 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने हालिया परिस्थियों को देखते हुए कुछ रेल सेवाएं आंशिक रद्द, रीशड्यूल और रेगुलेट की हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
North-Western Railway: Railways partially canceled and rescheduled rail service, these trains will be affected
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्तमान आपातकालीन स्थितियों के मद्देनजर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :

विज्ञापन


आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)


गाड़ी संख्या 12468 (जयपुर-जैसलमेर) 8 मई को जयपुर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात बीकानेर से जैसलमेर के मध्य यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12467 (जैसलमेर - जयपुर) 9 मई को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात जैसलमेर से बीकानेर के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीशड्यूल रेल सेवाएं :
 
गाड़ी संख्या 14661 (बाड़मेर - जम्मू तवी) 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 12:20 बजे के बजाय 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 74840 (बाड़मेर - भगत की कोठी) 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 3:30 के स्थान पर 6:30 बजे रवाना होगी।


गाड़ी संख्या 15013 (जैसलमेर - काठगोदाम) 9 मई को जैसलमेर से निर्धारित समय 2:40 की बजाय 7:30 बजे प्रस्थान करेगी।

रेगूलेटेड रेल सेवाएं:

गाड़ी संख्या 14662 (जम्मूतवी - बाड़मेर) 7 मई को जम्मू तवी से रवाना होने वाली यह गाड़ी मार्ग में नियंत्रित रहेगी तथा 9 मई को 7:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 14087 (दिल्ली - जैसलमेर) 8 मई को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा मार्ग में नियंत्रित रहेगी और 9 मई को 7 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम - जैसलमेर) 7 मई को काठगोदाम से रवाना होने वाली यह गाड़ी मार्ग में नियंत्रित रहेगी और 9 मई को 6:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed