फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Naveen Paliwal says 23 crore people went below poverty line during nine-year tenure of Modi government

Politics: AAP नेता पालीवाल बोले- मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए

Wed, 28 Jun 2023 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 07:05 PM IST
सार

राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार की नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को आना पड़ रहा है। यहां बीजेपी की स्थानीय लीडरशिप जीरो है।

विज्ञापन
Naveen Paliwal says 23 crore people went below poverty line during nine-year tenure of Modi government
राजस्थान आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रिपीट करने के लिए सीएम गहलोत अकेले मोर्चा सम्भाल रहे हैं। जहां रोज कुछ न कुछ घोषणाएं करके जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी मोदी सरकार की नौ साल की झूठी उपलब्धियां बताकर राजस्थान में सत्ता वापसी के सपना देख रही है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह बारी-बारी से राजस्थान के दौरे करके नौ साल की उपलब्धियां बता रहे और सत्ता में वापसी की नाकाम उम्मीद कर रहे हैं। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में कही।

विज्ञापन


नवीन पालीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री लगातार अलग-अलग राज्यों में डेरा डाले हुए हैं और मोदी सरकार के कार्यकाल का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि जनता इनका सच बखूबी जानती है। पालीवाल ने कहा कि जिस मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को बीजेपी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रही है, उसका सच इससे ठीक उलट है। पालीवाल ने आंकड़ा बताते हुए कहा कि पिछले नौ साल में करीब 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। जबकि साल 2014 से पहले 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाया गया था और अब वापस नीचे चले गए हैं।
विज्ञापन


इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि आज देश की लगभग 10 फीसदी आबादी ही 25 हजार रुपए कमा रही है। इसका एक मापदंड ये है कि टू व्हीलर्स सेल्स 2014 से नीचे आ गई है। आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी के 75 साल बाद और मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के बाद भी आज 80 करोड़ लोगों को खाना खिलाना पड़ रहा है। आज बीजेपी भले ही इन्हें लाभार्थियों का नाम दे, लेकिन सच्चाई यही है कि बाकी जितने भी सूचकांक हैं, चाहें वो सोशल इकोनॉमिक इंडेक्स ही क्यों न हो, हम उनमें अफ्रीका से पीछे हैं। इतना ही नहीं न्यूट्रीशन के मामले में भी आज भारत नाइजीरिया से पीछे है। पालीवाल ने कहा कि आज एग्रीकल्चर को छोड़कर इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में भारत की सभी सेक्टर्स में जीरो ग्रोथ है, जबकि कई में तो नेगेटिव भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अडानी ग्रुप के जरिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक मोनोपॉली के तहत देश के मेजर पोर्ट्स, वाटरवेज और 90 फीसदी एयरपोर्ट्स अपने मित्र अडानी को दे दिए हैं, जिससे अब उन सभी पर एक ही ग्रुप का एकाधिकार हो गया है। नवीन पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार के मंत्री राजस्थान में भी डेरा डाल रहे हैं। लेकिन वो इतनी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे कि जो योजनाएं वो प्रेस कांफ्रेंस करके जनता को बता रहे हैं उनका बखान जनता के बीच जाकर कर सकें।

पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर में ERCP को लेकर वादा किया था जो आज भी अधूरा है, जबकि केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी राजस्थान से हैं। पालीवाल ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले नौ साल में गरीबों और जनहित से जुड़ी योजनाओं का भी राजनीतिकरण कर दिया है। जब बीजेपी को लगता है की किसी योजना से उनको लाभ हो सकता है तभी वो उस योजना को लागू करती है। इसी का एक उदाहरण ERCP भी है।


आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी से जनता त्रस्त हो चुकी है और उनके लोक लुभावने वादों को भली भांति समझती है। इसलिए अब राजस्थान की जनता इनके फरेबी वादों में नहीं आने वाली। अब जनता राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है, जिससे कि राजस्थान को विकास के पंख लग सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed