फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Municipal Corporation Jaipur-Greater councilor arrested red handed while taking bribe of Rs 30 thousand

Jaipur: नगर निगम जयपुर-ग्रेटर पार्षद 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, आवास और ठिकानों तलाशी जारी

Sat, 16 Sep 2023 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसके प्लाट में निर्माण कार्य को न तोड़ने की एवज में रामकिशोर मीणा पार्षद उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
Municipal Corporation Jaipur-Greater councilor arrested red handed while taking bribe of Rs 30 thousand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर यूनिट-4 ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 123, नगर निगम जयपुर-ग्रेटर, जयपुर के पार्षद रामकिशोर सोयल को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके प्लॉट के निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं करने और जेडीए/ नगर निगम की ओर से नहीं तुड़वाने की एवज में रामकिशोर मीणा पार्षद वार्ड नंबर 123, नगर निगम जयपुर-ग्रेटर, 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. श्री रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


आज पुलिस निरीक्षक मूलचंद ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए रामकिशोर सोयल पुत्र मूलचंद सोयल खटीक निवासी ए–167, जेडीए कॉलोनी, सामुदायिक केन्द्र के पास, पालड़ी मीणा, जयपुर हाल पार्षद वार्ड नंबर 123, नगर निगम जयपुर-ग्रेटर, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed