{"_id":"67ea8e75ca0f71080706a250","slug":"mp-hanuman-beniwal-said-even-if-kirori-lal-meena-made-cm-he-still-remain-dissatisfied-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'किरोड़ी लाल कभी संतुष्ट नहीं होंगे', हनुमान बोले- CM भी बना दो तो तीन महीने बाद असंतुष्ट हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'किरोड़ी लाल कभी संतुष्ट नहीं होंगे', हनुमान बोले- CM भी बना दो तो तीन महीने बाद असंतुष्ट हो जाएंगे
Mon, 31 Mar 2025 06:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:15 PM IST
सार
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बारे में बेनीवाल ने कहा- वह वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन जाने किस मजबूरी में भाजपा में चले गए और वहां जाने के बाद भी वे संतुष्ट नहीं हैं। डॉ. साहब जैसा आदमी संतुष्ट हो ही नहीं सकता। अगर, उन्हें मुख्यमंत्री भी बना दिया जाए तो भी तीन महीने में असंतुष्ट हो जाएंगे। यह उनका स्वभाव है।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल ने किरोड़ी लाल मीणा पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद और संस्थापक हनुमान बेनीवाल ने अमर उजाला से खास बातचीत में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. साहब कभी संतुष्ट हो ही नहीं सकते, यह उनके स्वभाव में है। अगर, उन्हें मुख्यमंत्री भी बना दिया जाए, तो वे तीन महीने में असंतुष्ट हो जाएंगे। ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखा देना लोगों की आदत
आप इतनी खरी बातें बोलते हैं, क्या आपको कभी नहीं लगा कि लोग आपको छोड़कर चले जाएंगे? इस सवाल के जवाब में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोग तो जा ही रहे हैं। कोई विधायक बन गया, कोई सांसद बन रहा है। मेरे जो तीन विधायक थे, वे तो मुझे छोड़कर नहीं गए। लेकिन, जैसे ही हम नए लोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं, वे छोड़कर चले जाते हैं। धोखा देना लोगों की आदत हो गई है, उन्हें इसमें आनंद आता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात
मीणा और तिवारी ने क्यों छोड़ा साथ?
राजस्थान में तीसरा मोर्चा बनाने में आपके साथ डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और घनश्याम तिवारी थे, अब क्या आप अकेले रह गए हैं? इस पर बेनीवाल ने कहा- मैं अकेला ही संघर्ष कर रहा हूं, यह सबको नजर आ रहा है। अब यह सवाल तो किरोड़ी लाल मीणा और घनश्याम तिवारी से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने मेरा साथ क्यों छोड़ा? मैं तो राजस्थान में आज भी संघर्ष कर रहा हूं। वरिष्ठ नेताओं को ही जवाब देना चाहिए कि उन्होंने मेरा साथ क्यों छोड़ा और अगर छोड़ना ही था तो फिर साथ आए ही क्यों थे।
किरोड़ी लाल मीणा कभी संतुष्ट नहीं हो सकते
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बारे में बेनीवाल ने कहा- वह वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन जाने किस मजबूरी में भाजपा में चले गए और वहां जाने के बाद भी वे संतुष्ट नहीं हैं। डॉ. साहब जैसा आदमी संतुष्ट हो ही नहीं सकता। अगर, उन्हें मुख्यमंत्री भी बना दिया जाए तो भी तीन महीने में असंतुष्ट हो जाएंगे। यह उनका स्वभाव है और मैं भी सही बात कहे बिना रह नहीं सकता, यह मेरा स्वभाव है।
ये भी पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात
मैं मुख्यमंत्री बना तो अपराधियों का एनकाउंटर कराऊंगा
बेनीवाल ने कहा- अगर, मैं मुख्यमंत्री बना तो राजस्थान में अपराधियों को जेल में डालूंगा और दो-चार एनकाउंटर कराऊंगा। जिससे राजस्थान की जनता को राहत मिले और समाज कंटक मारे जाएं। अपराधियों से मुक्ति मिले और आम आदमी का सम्मान हो। कम से कम इतना तो मैं करवा ही सकता हूं।
नेताओं के मिलने पर राजनीति न की जाए
दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ अपनी तस्वीरों पर सफाई देते हुए बेनीवाल ने कहा- इसमें कुछ भी खास नहीं है। प्रधानमंत्री भी अलग-अलग जगहों पर जाते हैं, नेताओं के कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं। अगर, किसी के घर कोई जन्मदिन का कार्यक्रम होता है तो सभी नेता एक-दूसरे के यहां आते-जाते हैं। मेरी भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। अब लोग इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं, लेकिन इसमें कोई राजनीति नहीं है।