{"_id":"65dca90a50d66b7ca4043ebd","slug":"model-answer-key-of-statistics-officer-competitive-exam-released-on-website-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी, अब करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी, अब करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
Mon, 26 Feb 2024 08:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:36 PM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 की मॉडल उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 25 फरवरी 2024 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस मॉडल उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां
आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया
आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।