फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Ramlal Sharma angry on Gehlot for increasing crime in Rajasthan

Jaipur: प्रदेश में अपराध को लेकर गहलोत पर बिफरे रामलाल, बोले- अपराधियों पर नियंत्रण इस सरकार के बस की बात नहीं

Mon, 10 Apr 2023 11:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Apr 2023 11:09 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को बोला हमला। कहा अपराधी लोगों को धमकियां देकर पैसा वसूल करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
MLA Ramlal Sharma angry on Gehlot for increasing crime in Rajasthan
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार कह रही है कि अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने का काम हमने किया है, लेकिन आज भी राजस्थान के अंदर अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं। जयपुर के अंदर ही अपराधी अभी भी लोगों को धमकियां देकर पैसा वसूल रहे हैं। अपराधियों में सरकार और पुलिस का कोई डर नहीं है।

विज्ञापन


कल जिस तरीके से जयपुर के अंदर एक शिक्षण संस्थान चलाने वाली महिला को धमकी देकर छह करोड़ रुपयों की मांग की गई वो इस बात को इंगित करता है कि अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। अपराधी घर और दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे हैं। बेख़ौफ़ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों और अपराध को नियंत्रण में रखना इस सरकार के बस की बात नहीं है। अपराधियों में सरकार और पुलिस का कोई डर नहीं है। आवश्यकता है कि समय रहते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नहीं तो लोग ही आपकी आलोचना करने पर उतारू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed