फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Kuldeep Dhankhar targeted the statement of Congress leader Dotasara

Rajasthan: कांग्रेसी नेता डोटासरा के बयान पर विधायक कुलदीप धनखड़ बोले- ये सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं

Sat, 22 Jun 2024 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Jun 2024 07:04 PM IST
सार

Rajasthan: भाजपा के विराटनगर से विधायक और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनखड़ और जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र मीणा ने आज प्रेसवार्ता कर कांग्रेसी नेताओं के अनर्गल बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की।

विज्ञापन
MLA Kuldeep Dhankhar targeted the statement of Congress leader Dotasara
प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोकतंत्र की निर्वाचन प्रणाली का मजाक बना रहे हैं। कांग्रेसी नेता प्रदेश के मुखिया का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे है। डोटासरा और कांग्रेस को इस तरह की बयानबाजी से कोई लाभ होने वाला नहीं है। लोकतंत्र में जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सभी मंत्री मंडल इसी ध्येय के साथ जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की जनता ने पहले विधानसभा चुनावों में और अब लोकसभा चुनावों में दरकिनार कर दिया। ऐसे में चुनावों की हार से बौखलाए हुए डोटासरा और अन्य नेता इस तरह के अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष होने के नाते डोटासरा को अपने शब्दों में मर्यादा और मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का ध्यान तो रखना ही चाहिए।

विज्ञापन


राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के राज में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। प्रदेश में 19 पेपरलीक हुए, आरएएस परीक्षा में डोटासरा के रिश्तेदारों के चयन पर सवाल खडे़ हुए, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था, अपराधियों के हौंसले बढ़ गए थे, जेजेएम योजना में केंद्र से मिले फंड में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। इन सबसे त्रस्त जनता ने विधानसभा में इन्हें सीरे से नकार दिया। राज से बाहर होते ही कांग्रेसी नेता मर्यादा भूल जाते है और अमर्यादित भाषा पर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 6 माह के अल्पकाल में कांग्रेस राज के दौरान पेपर लीक के मामले में कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया और 100 से अधिक माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया। प्रदेश में संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया। प्रदेश की जनता के लिए ईआरसीपी तथा यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। वहीं दूरगामी सोच के चलते बिजली संकट को समाप्त करने की दिशा में काम किया और 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए। 6 माह के कार्य तो केवल शुरूआत है सरकार का कार्यकाल अभी पूरा बाकी है।  

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पंक्ति में बैठे गांव से आने वाले किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बना दिया तो कांग्रेसी नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही। कांग्रेस में सभी नेताओं के बयान एक परिवार के खास लोगों को खुश करने के लिए दिए जाते है। वैसे भी कांग्रेस की संस्कृति है, जहां सामान्य व्यक्ति को कभी अवसर नहीं दिया जाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो दलित परिवार से आते है उन्हें जिस कदर दरकिनार किया गया वह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस खास की चाटुकारिता व आम व्यक्ति को दुत्कारने का काम करती है। भाजपा विधायक महेंद्र मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करने वाले परसादी लाल भूल गए कि सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी डे केयर पैकेज में शामिल करने का काम किया है। इससे जरूरतमंदों को काफी मदद मिल रही है।


इतना ही नहीं प्रदेश की जनता के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 75 हजार स्वास्थ्य मेलों का आयोजन भी करवाया गया तो सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए काम करते हुए 25 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा शुरू की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के राज में लचर चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।  प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में आलाधिकारियों ने अभियान चलाकर 13 हजार से अधिक निरीक्षण किए और लचर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed