फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ministerial employees will return to work today after 64 days of protest

Jaipur: 64 दिन के विरोध के बाद आज काम पर लौटेंगे मंत्रालयिक कर्मचारी, महासंघ का सरकार से हुआ समझौता

Tue, 13 Jun 2023 10:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Jun 2023 10:49 AM IST
सार

समझौता राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी और सरकार के कार्मिक सचिव हेमंत गेरा के बीच में संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
Ministerial employees will return to work today after 64 days of protest
त्रालयिक कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का सरकार से बीती रात समझौता हो गया। आज से सभी मंत्रालयिक कर्मचारी 64 दिन के कार्य बहिष्कार के बाद काम पर लौट आएंगे। सरकार, कर्मचारी और आम जनता सभी ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


यह समझौता राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी और सरकार के कार्मिक सचिव हेमंत गेरा के बीच में संपन्न हुआ। चौधरी की ज्यादातर मांगें सरकार ने मान लीं। मुख्य सचिव और कार्मिक सचिव की मौजूदगी में दो बार हुई बैठक के बाद समझौता हुआ। पहली वार्ता रात नौ बजे तक चली, जो सफल नहीं हुई। फिर रात 9.30 बजे बाद दूसरे दौर की वार्ता में कर्मचारियों की ग्रेड-पे और एजुकेशन को लेकर कमेटी बनाने पर समाधान निकला।
विज्ञापन




पांच लाख फाइलें अटकीं, महीनेभर में निपटेगी पेंडेंसी
हड़ताल के कारण प्रदेश में 30 से ज्यादा विभागों में फाइलों की पेंडेंसी बढ़ गई है। जिसे निपटाने और खत्म करने में करीब महीना भर का समय लगेगा। करीब पांच लाख से ज़्यादा फाइलें पेंडेंसी के कारण अटकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के मुख्य बिंदुओं में ये शामिल रहे

  • ग्रेड पे और शैक्षणिक योग्यता को कमेटी द्वारा परीक्षण कराया जाकर निस्तारण किया जाएगा।
  • पंचायती राज के पदोन्नति पदों को बढ़ाया जाएगा।
  • राजस्व के पदों बढ़ाया जाएगा।
  • शिक्षा विभाग के पदों में वृद्धि की जाएगी।
  • पदोन्नति पदों में एक बार शिथिलता प्रदान की जाएगी।
  • इनके परीक्षण के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
  • राजस्व सेवा में तहसीलदार पद पर कोटा यथावत रखा जाएगा। 
  • महापड़ाव और सामूहिक अवकाश की छुट्टियों का अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed