फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Rajyavardhan Rathore gave his statement regarding the new districts

Rajasthan: नए जिलों को लेकर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ बोले- जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर जल्द होगा निर्णय

Tue, 15 Oct 2024 09:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

Rajasthan: नए जिलों के पुनर्गठन को लेकर प्रदेश में नेताओं के साथ ही जनता में भी उत्सुकता है। इस मामले में सबकी निगाहें कमेटी की रिपोर्ट पर है। इधर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जिलाें को लेकर जल्द निर्णय लेंगे और जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Minister Rajyavardhan Rathore gave his statement regarding the new districts
राज्यवर्धन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करने आए उद्याेगमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मीडिया ने बातचीत की। नए जिलों के पुनर्गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कमेटी अपनी तरफ से निर्णय लेगी, लेकिन मोटे तौर पर यह बता सकता हूं कि ख्याली पुलाव बनाना आसान होता है। हवा में घोषणा करना आसान होता है। चुनाव को सामने देखते हुए पिछली सरकार ने जो बातें की उसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। जिले घोषित करते है तो वहां पर जिले लायक व्यवस्था हो, जिले का जो अधिकारी है उसके बैठने, प्रशासन को चलाने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। हजारों करोड रुपए लगते हैं, समय लगता है।  

विज्ञापन


गांव-ढाणी के नजदीक हो जिला 
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के हर गांव हर ढाणी हर शहर कस्बे में उसके नजदीक उसका जिला हेड क्वार्टर हो, ऐसी व्यवस्था हम लोग करना चाहते हैं। जिलों को लेकर जल्दी ही निर्णय लेंगे, लेकिन जल्दी से ज्यादा सोच समझकर निर्णय लिया जाएगा। जिले की घोषणा होने से जिन चीजों के ऊपर फर्क पड़ता है, वह सरकार के ध्यान में है। हम यही चाहते हैं कि व्यवस्था अच्छी हो अधिकारी हो उनकी जिम्मेदारी वाला क्षेत्र हो, जनप्रतिनिधियों के पास जाने का समय हो। 
विज्ञापन


गहलोत खुद सर्कस के आदि रह चुके
पूर्व सीएम अशोक गहलाेत के भजनलाल सरकार को सर्कस बताने के मामले में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि  जो अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में इन्वेस्टमेंट समिट करें, उसमें करोड़ों रुपए खर्च हो और उसका नतीजा कुछ नहीं निकले, तो वह सर्कस होता है। जो सरकार अपनी जिम्मेदारी के बाद भी जनता के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं दे सके बार-बार पांच सितारा होटल में जाकर अपने आप को पुलिस से घेर ले, सर्कस तो वह होता है। जिस सरकार के मंत्री और बड़े सीनियर विधायक विधानसभा में जब चर्चा हो रेप के ऊपर बलात्कार पर बात हो तो कहे की राजस्थान नंबर वन है, जैसे कोई गर्व की बात हो रही हो और अपने साथियों को कहें कि यह तो मर्दों का प्रदेश है ओर उनकी पार्टी के लोग ठहाके  लगाकर उनके साथ ही हंसे तो सर्कस तो वह है। फिर यह सर्कस है कि केंद्र सरकार का चुनाव होने के बावजूद पहले ही साल केवल 4 महीने सरकार बने होने के बाद यह संकल्प लें और बीड़ा उठाये कि हमें आर्थिक मजबूती लानी है  केवल बोलने से सर्कस नहीं होता जो सर्कस बोल रहे हैं वह शायद खुद सर्कस के आदी हो चुके हैं इसलिए उनको सर्कस दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का झूठा प्रचार .जनता भाजपा के साथ
सीएम और मंत्रियों के दौरों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि देश में पिछले कुछ सालों से पीएम मोदी के नेतृत्व से जनता ने खुशहाली महसूस की है। यह नया विश्वास देखा है कि राजनीति में एक अकाउंटेबिलिटी आ रही है जो पिछड़ा वर्ग है गरीब है  सबसे पहले उनके बारे में सोच रहे हैं।

आज भारत परिवार है उसकी गूंज पूरी दुनिया में हो रही है इस कारण से देश-विदेश की सरकार है, उनका विश्वास भारत पर है। स्टेबल सरकार है हर तरह से आगे बढ़ाने की सोच रही है। यह पार्टी ऐसी है जो 2 विचार रखती है सबसे पहले राष्ट्र सबसे पहले दूसरा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे, इसी आधार पर हमारे साथ लोग जुड़ रहे हैं। कांग्रेस का झूठा प्रचार कैसा भी हो लेकिन भाजपा के साथ है।

राइजिंग राजस्थान प्रदेश के विकास में मील का पत्थर

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हमें एक बड़ा परिवर्तन राजस्थान में लेकर आना है। नौजवान, किसान सबको आगे बढ़ाने के लिए व्यवसाय, सर्विस हो या व्यवस्था हो, यह तभी होती है, जब पूंजी निवेश होता है। बड़े पैमाने पर जब आर्थिक ढांचा तैयार होता है, लूट खसौट नहीं होती है, वहां व्यक्ति की नहीं राजस्थान की हिस्सेदारी होती है।


कोशिश है राजस्थान को आगे बढ़ाने की एक एमओयू साइन पिछली सरकार ने भी की थी। अब तक 12 लाख 50 हज़ार करोड़ के एमआईयू साइन हम कर चुके हैं, एक पिछली सरकार थी एक हमारी सरकार है जो पहले ही साल में राइज़िंग राजस्थान कर रही है। सबसे पहले तो विदेशों में देश का डंका छा रहा है भारत का नाम लेते ही निवेशक तैयार होता है दूसरा राजस्थान पूंजी निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, बिजनेस के लिए सही स्थान है, इस तरह का प्रचार अब तक नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed