फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Prahlad Joshi said Rajasthan has become a paradise for criminals.

Jaipur: मंत्री प्रहलाद जोशी ने बोला गहलोत सरकार पर हमला; बोले- आज राजस्थान अपराधियों के लिए स्वर्ग बन गया है

Fri, 15 Sep 2023 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Sep 2023 10:23 PM IST
सार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में ऐसा मुख्यमंत्री शायद ही कभी कोई रहा होगा। मुख्यमंत्री अपने ही मंत्रियों पर उनके ही विधायकों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच नहीं करवा पाते।

विज्ञापन
Minister Prahlad Joshi said Rajasthan has become a paradise for criminals.
प्रेसवार्ता करते केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहलोत सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर क्या दबाव है, जिसके कारण मुख्यमंत्री अपने ही मंत्रियों पर उनके ही विधायकों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच नहीं करवा पाते। राजस्थान के इतिहास में ऐसा मुख्यमंत्री शायद ही कभी कोई रहा होगा। 

विज्ञापन


योजना भवन में ढाई करोड़ की नकदी और सोने के बिस्किट पाए जाते हैं, ऐसा घोर भ्रष्टाचार देखकर तो यही लगता है कि मुख्यमंत्री और उनके विधायक सब मिले हुए हैं, और भ्रष्टाचार सरकार की मिली भगत से हो रहा है।
विज्ञापन


फ्री बिजली नहीं, बिजली से फ्री हो गया आदमी 
गहलोत सरकार कांवड़ यात्रा पर बैन लगाती है और पीएफआई को रैली निकालने की अनुमति देती है। राजस्थान आज अपराधियों के लिए स्वर्ग बन चुका है। गहलोत सरकार एक तरफ फ्री बिजली की घोषणा करती है। दूसरी तरफ दस-दस घंटे बिजली कटौती करती है। कर्नाटक इसका जीता जागता उदाहरण है। कांग्रेस सरकार ने फ्री बिजली नहीं आमजन को बिजली से फ्री कर दिया है। कांग्रेस गठबंधन के सहयोगी स्टालिन के बेटे द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी इनकी तुष्टिकरण की राजनीति है, जो ये लोग हमेशा से करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगी सनातन धर्म को मिटाने की बात करते हैं
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब पूरा विश्व जी-20 में वसुधैव कुटुंबकम स्लोगन पर गर्व महसूस कर रहा है जो की सनातन धर्म की पहचान है। पूरा विश्व भारत के नेतृत्व की तारीफ करता है, और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगी सनातन धर्म को मिटाने की बात करते हैं। राजस्थान में कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार है और राजस्थान की जनता इस झूठ और लूट की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राजस्थान में परिवर्तन होना तय है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। जल जीवन मिशन के अंदर हो रहे घोटालों पर पूछे गए सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि जल जीवन मिशन के घोटालों पर ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है और कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा।


जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है
परिवर्तन यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा को अपने रूट पर अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे हैं और कार्यक्रमों में जनसमूह इस बात का परिचायक है कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस की इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के जाने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed