फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister of State for Education UDC arrested for cheating also served as Minister Gudha's PA

Jaipur: शिक्षा राज्य मंत्री का UDC मारपीट-धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, मंत्री गुढ़ा का PA भी रह चुका है

Tue, 09 May 2023 09:39 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 09:39 PM IST
सार

यूडीसी दीपेंद्र पर गोविन्दगढ़ के अणतपुरा-चिमनपुरा में एक निजी अस्पताल पर अवैध रूप से कब्जा करने, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप है। झोडवाड़ा के अशोक नगर निवासी अमरचंद पुत्र पोकरराम ने 21 अगस्त 2022 को यूडीसी दीपेन्द्र सिंह सहित 30 से 40 लोगों पर अवैध कब्जा, मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Minister of State for Education UDC  arrested for cheating also served as Minister Gudha's PA
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

अवैध कब्जा, मारपीट और धोखाधड़ी के मामले में शिक्षा राज्य मंत्री जादिहा खान के कार्यालय के यूडीसी दीपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दीपेंद्र सिंह वर्तमान में शिक्षा राज्य मंत्री के कार्यालय में यूडीसी के पद पर कार्यरत है।

मंत्री गुढ़ा का निजी सहायक रहा 
इससे पहले दीपेंद्र सिंह सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का निजी स्टाफ भी रह चुका है। दीपेंद्र सिंह के खिलाफ जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ थाने में अवैध कब्जा, मारपीट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। मामले की जांच कर रहे ASP धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दीपेंद्र सिंह के खिलाफ सीकर के गोविंदगढ़ में मामला दर्ज था। उस मामले गिरफ्तारी हुई है। दीपेंद्र सिंह सितम्बर 2019 से फरवरी 2023 तक मंत्री गुढ़ा का निजी सहायक रहा है। वर्ष 2022 में गोविंदगढ़ निवासी अमरचंद ने UDC दीपेन्द्र सिंह सहित अन्य पर लोगों पर अवैध कब्जा करने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। दीपेन्द्र सिंह झुंझुनूं के कालीपहाड़ी के रहने वाले है। पुलिस आरोपी को पकड़कर जयपुर ले गई है।

विज्ञापन

दीपेन्द्र सिंह ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की
आरोपी दीपेन्द्र सिंह 2018 में झुंझुनूं के सीडीईओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद कार्य कर चुके हैं। यहां से तत्कालीन जिला कलेक्टर यूडी खान के आदेश के बाद उन्हें उदयपुरवाटी के विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के निजी सहायक के रूप में लगाया गया था। फिर 13 सितंबर 2019 को मंत्री का निजी सहायक रहते हुए वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति मिली। जिसके बाद 14 फरवरी 2023 को मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के द्वारा सीडीईओ कार्यालय में लेटर भेज दीपेन्द्र सिंह को वहां से हटाकर वापस झुंझुनूं में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लगाने के आदेश दिए गए। लेकिन दीपेन्द्र सिंह ने यहां ड्यूटी जॉइन नहीं की। कई बार शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के कार्यालय में यूडीसी लगा
18 अप्रैल 2023 को विशेषाधिकारी ममता दाधीच ने आदेश जारी कर इन्हें शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के कार्यालय में यूडीसी के पद पर लगा दिया। आरोपी मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का रिश्तेदार है। अपनी पूरी नौकरी के दौरान निज सहायक के तौर पर मंत्री गुढ़ा के साथ काम किया। 2012 में जॉइनिंग के बाद मंत्री गुढ़ा का निजी सहायक रहा। इसके बाद मंत्री राजेंद्र सिंह अपने क्षेत्र उदयपुरवाटी से हार गए थे। भाजपा राज में फिर सीडीईओ कार्यालय झुंझुनू में कार्यरत रहा। जैसे ही राजेंद्र सिंह गुढ़ा जीते 2019 में फिर निजी सहायक बन गया।

अस्पताल पर कब्जे की कोशिश का आरोप
यूडीसी दीपेंद्र पर गोविन्दगढ़ के अणतपुरा-चिमनपुरा में एक निजी अस्पताल पर अवैध रूप से कब्जा करने, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप है। झोडवाड़ा के अशोक नगर निवासी अमरचंद पुत्र पोकरराम ने 21 अगस्त 2022 को यूडीसी दीपेन्द्र सिंह सहित 30 से 40 लोगों पर अवैध कब्जा, मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed