फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister of State Dharmendra Rathore told BJP's Jan Aakrosh rally a flop show

Jaipur: राठौड़ बोले- जन आक्रोश रैली फ्लॉप शो, खुद की रैली में लोगों के आक्रोश का सामना कर रहे भाजपा के नेता

Wed, 26 Apr 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 26 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश रैली फ्लॉप शो साबित हो रही है। भाजपा के मुख्य समारोह में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थीं।

विज्ञापन
Minister of State Dharmendra Rathore told BJP's Jan Aakrosh rally a flop show
पत्रकार वार्ता करते राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आज आरटीडीसी होटल खादिम में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि जन आक्रोश रैली में भाजपा को आम जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, केवल भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सरकार का विरोध कर भ्रामक प्रचार रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दस दावेदार
उन्होंने बताया कि महंगाई राहत शिविर मे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि 10 जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में गरीब वर्ग लाभान्वित हो रहा है, महंगाई राहत कैंप में जनसैलाब उमड़ रहा है, उसके भारतीय जनता पार्टी हैरान एवं परेशान हो रही है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में अंतर्कलह है और प्रदेश में भाजपा के दस दस नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है। 
विज्ञापन


कच्चे तेल के दाम में कमी फिर भी महंगाई
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले माह से 25 से 30 प्रतिशत की कमी आई है और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत $75 प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है, परंतु भाजपा की केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियों ने 15 माह से तेलों की कीमतें स्थिर कर रखी हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि तेल की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत की कमी कर आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है भाजपा
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। लोक-लुभावन वादे कर सत्ता में काबिज हुई है और अब कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा राजस्थान में जन आक्रोश रैली निकालकर मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है। साथ ही गहलोत सरकार के खिलाफ सरकार विरोधी लहर पैदा करने की कोशिश कर रही है। उनके यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। 

गले में घंटी बनी जनआक्रोश रैली
सरदार शहर उपचुनाव में आम मतदाता ने गहलोत सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा जन आक्रोश रैली रथ निकालकर कांग्रेस को कोस रही है। अगर यही रथ कोविड-19 संक्रमण में जरूरतमंद मजदूरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने में लगाती तो बेहतर रहता। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली भाजपाइयों के लिए गले में घंटी बन गई है। जन आक्रोश रैली निकालते समय क्षेत्र में काम नहीं करने के कारण भाजपा के सांसदों, विधायकों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपाइयों को जनता के आक्रोश होगा सामना करना पड़ रहा है।

जनता बहकावे में आने वाली नहीं
उन्होंने बताया कि एक ओर भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विकास के कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं और दूसरी ओर गहलोत सरकार को कोस रहे हैं। जो कि शर्मनाक है। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने उजागर हो गया है। जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी। 


इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्री गोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, अजय कृष्ण तेनगौर नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद खान, पार्षद हेमंत जोधा, सर्वेश पारीक, कपिल सारस्वत, विश्राम चौधरी, एडवोकेट सम्राट सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed