फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Madan Dilawar says If you do not want to follow dress code then find another school

Exclusive: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- ड्रेस कोड फॉलो नहीं करना है तो दूसरा स्कूल ढूंढ लें

Wed, 31 Jan 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 08:46 PM IST
सार

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। दिलावर ने कहा, यदि ड्रेस कोड फॉलो नहीं करना है तो ऐसा स्कूल ढूंढ लें, जहां ड्रेस कोड नहीं चलता है।

विज्ञापन
Minister Madan Dilawar says If you do not want to follow dress code then find another school
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं कहा है कि हिजाब का विरोधी हूं। स्कूल में एक ड्रेस कोड है, जिसकी पालना करनी होगी। मंत्री दिलावर ने कहा कि स्कूल में आना है तो ड्रेस कोड को पहनकर ही आना होगा। स्कूल में किसी और यूनिफॉर्म को अलाउड नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ मदन दिलावर ने कहा कि मैंने कभी आदेश जारी नहीं किया है कि सूर्य नमस्कार जरूरी है। सूर्य हमारे आराध्य हैं, सूर्य से हमें सब कुछ मिलता है। इसलिए सूर्य जयंती के दिन सूर्य नमस्कार ग्रामीण लोगों के साथ मिलकर करने का आदेश जारी किया गया है। मदन दिलावर ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अगर कोई भी स्टूडेंट ड्रेस कोड को फॉलो नहीं करता है तो वह अपने लिए कोई दूसरा स्कूल ढूंढ सकता है, जिसमें ड्रेस कोड लागू नहीं होता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताते चलें, इससे पहले भजनलाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया था। उनका कहना था कि वे इस मसले पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उनका कहना था कि सभी विद्यालयों में समान ड्रेस कोड होना चाहिए। मंत्री मीणा ने आरोप लगाया कि हिजाब का समर्थन करने वाले नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज की बच्चियां शिक्षित हों। मीणा ने इतिहास का हवाला देते हुए यह भी कहा कि हिजाब और बुर्का मुगल आक्रांताओं के साथ भारत आया था।


दरअसल, हाल ही में जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य शहर की गंगापोल स्थित एक स्कूल में आयोजित समारोह में गए थे। वहां उन्होंने हिजाब को लेकर स्कूल स्टाफ से पूछा था कि यहां दो तरह का माहौल क्यों नजर आ रहा है। एक हिजाब और दूसरा सामान्य। वहां हुई चर्चा के बाद स्कूल की मुस्लिम छात्राएं खफा हो गईं और उन्होंने अपने परिजनों और समुदाय के लोगों के साथ सुभाष चौक पुलिस थाने को घेर लिया था। उनकी मांग थी कि विधायक माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed