फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Laxmikant accused the Congress government of pressurizing the Election Commission

Jaipur: मंत्री लक्ष्मीकांत का आरोप, बोले- निर्वाचन आयोग पर सरकार का दबाव, उप-चुनाव रद्द कराने की हो रही कोशिश

Thu, 04 May 2023 08:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 May 2023 08:15 AM IST
सार

भाजपा  प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि जैसलमेर के नाचना में पंचायत समिति के वार्ड का उपचुनाव को मंत्री साले मोहम्मद के दबाव में को रद्द करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Minister Laxmikant accused the Congress government of pressurizing the Election Commission
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा  प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने मीडिया के समक्ष आगामी सात मई को होने वाले पंचायतराज और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जैसलमेर के नाचना में पंचायत समिति के वार्ड का उपचुनाव को मंत्री साले मोहम्मद के दबाव में को रद्द करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि उपचुनाव को लेकर चार महीने पूर्व अधिसूचना जारी होने के बाद फॉर्म भरे गए, स्क्रूटनी के बाद चुनाव चिह्न तक आवंटित कर दिए गए, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के दबाव में चुनाव को रद्द करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप
प्रदेश मंत्री भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी बार नाचना पंचायत समिति के वार्ड के चुनाव की घोषणा के बाद फॉर्म भरे गए, स्क्रूटनी के बाद चुनाव चिह्न तक आवंटित कर दिए गए, अब जब उपचुनाव में महज चार दिन शेष हैं, कांग्रेस के मंत्री सालेह मोहम्मद के दबाव में फिर से शिकायत कर चुनाव को स्थगित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने निर्वाचन आयोग पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि कल जब निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने का समय मांगा तो समय नहीं दिया गया। इससे साफ स्पष्ट होता है कि कांग्रेस हार के डर से बौखलाई हुई है। भारद्वाज ने बताया कि सरकार के दबाव में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के नैछवा पंचायत समिति के दो वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रद्द किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed