{"_id":"68940e5c4c532221760c7780","slug":"maharani-farm-culvert-over-the-dravyavati-river-expected-to-resume-by-25th-august-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Civic Amenities: दुर्गापुरा को मानसरोवर से जोड़ने वाली पुलिया का काम पूरा, 25 अगस्त से ट्रैफिक होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Civic Amenities: दुर्गापुरा को मानसरोवर से जोड़ने वाली पुलिया का काम पूरा, 25 अगस्त से ट्रैफिक होगा शुरू
Thu, 07 Aug 2025 07:54 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:54 AM IST
सार
बी-2 बॉयपास, मानसरोवर-दुर्गापुरा काे जोड़ने वाली द्रव्यवती पर बनी महारानी फार्म पुलिया का काम पूरा हाेने के बाद अगस्त के आखिर तक शुरू कर दी जाएगी। इसी साल जनवरी में इस पुलिया का निर्माण शुरू हो गया था। इससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मानसरोवर पुलिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा से मानसरोवर व बी टू बॉयपास जाने वाले यात्रियों को अब लंबा चक्कर लगाकर नहीं जाना होगा। मानसरोवर-दुर्गापुरा काे जोड़ने वाली द्रव्यवती पर बनी महारानी फार्म पुलिया का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसी महीने के अंत तक इसे शुरू किया जा सकता है। मानसून में यहां पुलिया के उपर से होकर द्रव्यवती का पानी जाता था जिससे कई बार बड़े हादसे होते बचे। इसी के चलते पुलिया को ऊंचा करने का काम शुरू किया गया था। निर्माण कार्य के चलते यहां से निकलने वाले वाहनों काे बी-टू बायपास और रिद्धी-सिद्धी से टोंक रोड आने जाने के लिए 5 किमी लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा था।
2.5 मीटर बढ़ाई ऊंचाई
पुलिया की ऊंचाई कम हाेने से बारिश के दाैरान यहां ओवरफ्लो हाेता था। इस परेशानी काे दूर करने के लिए जेडीए ने इसकी ऊंचाई 2.5 मीटर तक बढ़ाने के लिए फरवरी में काम शुरू किया था। तब से यहां ट्रैफिक बंद था। जेडीए अधिकारियों के अनुसार अब 95 फीसदी काम पूरा हाे गया है। 25 अगस्त तक पुलिया से ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी है। महारानी फार्म पुलिया पहले द्रव्यवती पर केवल 70 मीटर तक बनी थी। जेडीए ने द्रव्यवती में बॉक्स डालकर इसकी ऊंचाई 2.5 से करीब 5 मीटर तक बढ़ा दी। दोनों तरफ हाइट का लेवल भी समान कर दिया। अब शिप्रा पथ की तरफ 80 मीटर में सीसी रोड और फुटपाथ का काम होना है। क्रेशर स्टोन संचालकों की हड़ताल से काम प्रभावित हुआ है, लेकिन 95% हाे चुका है। प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म पुलिया इससे लगते टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर,न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। इसके चलते द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। बारिश में द्रव्यवती नदी में प्रवाह बढ़ने से पुलिया के ऊपर डेढ़ से दो मीटर ऊंचाई तक पानी का बहाव रहता है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की आवाजाही पुलिया पर बंद हो जाती है। यहां पुलिया निर्माण का काम इसी साल जनवरी से शुरू किया गया था। औसतन यहां से 50 हजार वाहन हर रोज गुजरते थे। अब पुलिया निर्माण के बाद एक बार फिर यह सड़क व्यस्त हो जाएगी।