फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mahakumbh 2025: Free Accommodation, Food, and Medical Facilities for Rajasthan Devotees, talk on these numbers

महाकुंभ 2025 : राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधा, इन नंबर पर करें बात

Fri, 17 Jan 2025 12:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 12:36 PM IST
सार

राज्य सरकार ने राजस्थान से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की व्यवस्थाएं की हैं। सरकार ने इसके लिए विशेष रूप से राजस्थान मंडप बनाया है। अधिक जानकारी के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Free Accommodation, Food, and Medical Facilities for Rajasthan Devotees, talk on these numbers
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। प्रयागराज में आयोजित इस महाकुंभ में आने वाले राजस्थान के नागरिकों को निःशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए विशेष रूप से राजस्थान मंडप की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


क्या होंगी सुविधाएं?

महाकुंभ में आने वाले राजस्थान के श्रद्धालु राजस्थान मंडप में निःशुल्क आवास और भोजन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने राजस्थान से महाकुंभ में पहुंचने वाले लोगों के लिए डबल बैड और अटैच लेटबाथ युक्त 49 टेंट उपलब्ध कराए हैं। इसके अतिरिक्त 30 बैड डोरमेट्री की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दिनभर मुफ्त भोजन की सुविधा भी रहेगी। यह व्यवस्था सभी आगंतुकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का पर्याप्त इंतजाम भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार की पहल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर यह विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय संस्कृति में कुंभ का विशेष महत्व है। इसे सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला आयोजन माना गया है। महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में राजस्थान के श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पुण्यलाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए राज्य सरकार ने हर संभव प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि महाकुंभ 2025 का आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के शाही स्नान प्रमुख आकर्षण होंगे।


राजस्थान मंडप का पता और हेल्पलाइन नंबर

महाकुंभ में भाग लेने वाले राजस्थान के नागरिक राजस्थान मंडप, प्लॉट नं. 97, सेक्टर 7, कैलाशपुरी मार्ग, प्रयागराज में इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

कंट्रोल रूम : 9929860529, 9887812885

देवस्थान विभाग राज्य नियंत्रण कक्ष : 0294-2426130

इस बार राजस्थान से लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed