फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Addresses Press Conference In Jaipur Attacks Rahul Priyanka Gandhi

Rajasthan Election 2023: MP के CM शिवराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- राष्ट्रीय शर्म है राहुल गांधी

Wed, 22 Nov 2023 01:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Nov 2023 01:34 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी पर जमकर हमले बोले। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Addresses Press Conference In Jaipur Attacks Rahul Priyanka Gandhi
जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं। शिवराज ने राहुल के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए पनौती वाले बयान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये बयान शर्मनाक है। राहुल गांधी की मती मारी गई है। वे भारत की हार पर खुश हो रहे हैं। राजस्थान में भी दोनों भाई-बहन झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में प्रियंका ने कहा कि 21 साल में 21 लोगों को भी नौकरी नहीं दे सकी है सरकार, जबकि पचास हजार लोगों को नियुक्ति पत्र तो मैंने अपने हाथ से सौंपे हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है। तीन दिसंबर को राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में मतगणना होगी। इससे पहले जयपुर पहुंचे शिवराज ने राजस्थान सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने साफ कर दिया कि भाजपा की रणनीति हिंदू वोट लामबंद करने की है। शिवराज ने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का मुद्दा भी उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर गहलोत सरकार को घेरा
शिवराज ने गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में राजस्थान नंबर वन है। सरकार के योजना भवन से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। सोना बरामद हुआ है। यह अनूठा मामला है कि सरकारी कार्यालय से सोना और पैसा बरामद हो रहा है। जल जीवन मिशन लोगों के घर-घर जल पहुंचाने के लिए था। यहां तो 20 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया। पांच साल में 11 लाख अपराधों का रिकॉर्ड है। साइबर अपराधों में राजस्थान नंबर वन है।

कन्हैयालाल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश से आता हूं। वह शांति का टापू है। क्या मजाल कि वहां सांप्रदायिक दंगे हो जाए, कोई आंख उठाकर देख लें। यहां पूरे राजस्थान को दंगों की आग में झोंक दिया। तुष्टिकरणराजस्थान की सरकार का मूल मंत्र रहा है। हिंदू त्योहारों पर धारा 144 लगा देना। शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगा देना। पूरा देश हैरान था कि आतंकी कन्हैयालाल जी की गर्दन काटकर ले गए। अपराधों का गढ़ इन्होंने राजस्थान को बनाया है। 

मन को बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वीडियो और ट्वीट पर भी सवाल उठा। शिवराज से पूछा गया कि गहलोत कहते हैं कि 200 सीटों पर मेरा ही चेहरा है। वह ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। इस पर शिवराज ने कहा कि मन को बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है। उनका चेहरा ऐसा हो गया है कि कोई उस पर नहीं जाने वाला। कांग्रेस विभाजित था। यह चेहरा साढ़े चार साल तक तो सरकार बचाने के लिए रिजॉर्ट में ही रहा। 

विकास की दौड़ में पिछड़ा राजस्थान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि आज की सरकार को देखकर लोग शर्म से सिर झुका लेते हैं। यह बेशर्म सरकार साढ़े चार साल रिजॉर्ट में रही। अंतिम छह महीनों में बाहर निकलकर घोषणाएं कर दी। मध्य प्रदेश में हमने कहा कि लाड़ली बहना योजना लाएंगे तो 1.32 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचा है। यहां कहते रहे, किया कुछ नहीं। इस वजह से मुझे पूरा विश्वास है कि राजस्थान में भारी बहुमत के साथ भाजपा लौटकर आ रही है। हर जगह डबल इंजन की सरकार की दरकार है। भाजपा ने मोदी जी की गारंटी दी है। केंद्र की योजनाओं का सही से क्रियान्वयन नहीं किया। कुछ योजनाओं का नाम बदल दिया गया। 


किसानों ने जमीनों को गंवा दिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान में 19,422 किसानों ने जमीन खो दी। नीलाम हो गई उनकी जमीन। एक भी वादा पूरा नहीं किया। फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा गया। बाजरा यहां मिट्टी के मोल बिका है। हमने मध्य प्रदेश, हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर अनाज खऱीदा है। बहन-बेटियों के सम्मान के साथ यहां खिलवाड़ हुआ है। यहां के मंत्री तो ऐसी टिप्पणी करते हैं कि कहने में ही शर्म आती है।

कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे राहुल
सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी मोदी जी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। राहुल गांधी का यह बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। देश की जनता जवाब देगी, वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed