फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Madan Rathore's disagreement on Kirori Lal Meena's proposal sdm slap case

SDM Slap Case: किरोड़ी लाल मीणा के प्रस्ताव पर मदन राठौड़ की असहमति, बोले- कानून करेगा अपना काम

Sat, 16 Nov 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Nov 2024 02:40 PM IST
सार

SDM Slap Case: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किरोड़ी लाल मीणा के समरावता विषय पर कही गई बात को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। किसी को भी इसके बीच में नहीं पड़ना चाहिए।

विज्ञापन
Madan Rathore's disagreement on Kirori Lal Meena's proposal sdm slap case
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेश मीणा थप्पड़ कांड के बाद में प्रदेश में जिस तरीके की राजनीतिक खलबली मची हुई है, उसके बीच में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा कल देर शाम राजस्थान सरकार के गृहमंत्री जवाहर सिंह बेडम के घर पहुंचे थे।उनके साथ में समरावता के ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल भी था। किरोड़ी लाल मीणा ने जवाहर सिंह के सामने न्यायिक जांच की मांग रखी थी, साथ ही यह भी कहा था कि गृह मंत्री और मैं दोनों गांव जाकर स्थिति में जो भय व्याप्त है, उसको समाप्त करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


इसके ठीक बाद अमर उजाला ने गृह मंत्री जवाहर सिंह के साथ में बातचीत की थी। जिसमें जवाहर सिंह ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। उस गांव में शांति बनी हुई है, इसलिए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं न्यायिक जांच के ऊपर भी जवाहर सिंह ने अपना कोई स्टैंड नहीं रखा था। आज (शनिवार) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस से बातचीत की और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के जवाहर सिंह के घर जाकर समरावता के विषय में बात करने के मुद्दे पर जवाब दिया।
विज्ञापन


मदन राठौड़ ने कहा पुलिस अपना काम कर रही है। किसी को भी इसके बीच में नहीं पड़ना चाहिए। पुलिस एक बार जांच कर ले उसके बाद में तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकेगा। न्यायिक जांच के ऊपर भी राठौड़ ने कहा कि एक बार जांच पूरी हो जाए फिर आवश्यकता होगी तो देखेंगे कि क्या करना है। मदन राठौड़ ने कहा कि कोई नहीं चाहता कि न्याय नहीं मिले। हम न्याय प्रिय काम करेंगे, न्याय ही मिलेगा। एक बार पुलिस की जांच पूरी हो जाए फिर देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed