{"_id":"660abdc00fdfeefbe10c9c3d","slug":"ls-polls-pm-modi-will-hold-three-meetings-in-rajasthan-this-week-congress-will-release-manifesto-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: तापमान से आगे पहुंचा राजस्थान का सियासी पारा; इस हफ्ते PM मोदी की तीन सभाएं, कांग्रेस भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: तापमान से आगे पहुंचा राजस्थान का सियासी पारा; इस हफ्ते PM मोदी की तीन सभाएं, कांग्रेस भी मैदान में
Mon, 01 Apr 2024 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:29 PM IST
सार
Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा रोजाना अपना आकार बदल रहा है। इस सप्ताह प्रदेश में भाजपा कांग्रेस पूरी मुस्तैदी से अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगी।
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की सियासत इस सप्ताह यहां के तापमान से भी ज्यादा गर्म रहेगी। गृह मंत्री अमित शाह यहां चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। अब बारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। इस सप्ताह में पीएम राजस्थान में तीन बड़ी सभा करने जा रहे हैं। वहीं, बीजेपी के साथ कांग्रेस भी मैदान में डटी हुई है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने वाली है। इस सभा में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मंगलवार दोपहर 2:45 बजे कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद 2:35 पर हेलिकॉप्टर से कोटपूतली के लिए रवाना होंगे। इसके दो दिन बाद पीएम चूरू और फिर छह अप्रैल को नागौर में सभा करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले विधानसभा चुनावों में प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने राजसमंद के देवगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर प्रदेश बीजेपी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, मोदी की सभा की तैयारी का जायजा लेने सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा भी कोटपूतली पहुंचे थे।
विज्ञापन