फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LS Election 2024: Countdown begins for counting of Lok Sabha elections, counting will start from 8 am tomorrow

LS Election 2024: लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू, कल सवेरे 8 बजे से होगी मतों की गिनती

Mon, 03 Jun 2024 11:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 11:42 AM IST
सार

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद प्रदेश में सियासी स्तर पर मचे घमासान में दोनों ही पार्टियों ने नतीजों में आए आंकड़ों को नकार दिया है।  एक तरफ जहां भाजपा सभी सीटें जीतकर हैट्रिक का दावा कर रही है तो कांग्रेस कम से कम 12 सीटें जीतने का भरोसा दिखा रही है।कल सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
LS Election 2024: Countdown begins for counting of Lok Sabha elections, counting will start from 8 am tomorrow
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एग्जिट पोल को लेकर राजस्थान में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही एग्जिट पोल के आंकड़ों को नकार दिया है। कांग्रेस कम से कम 12 सीटें जीतने का दावा कर रही है जबकि बीजेपी सभी 25 सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा जता रही है। इन सबके बीच कल सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद ईवीएम मशीनों से गणना शुरू होगी।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों को देखें तो कुल 13 से 28 राउंड की मतगणना होगी। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की जोधपुर विधानसभा में सबसे कम 13 राउंड और राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की मेड़ता विधानसभा में सबसे अधिक 28 राउंड की मतगणना होगी। लोकसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सबसे कम 20 राउंड टोंक-सवाई माधोपुर और सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में होंगे।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्रवार अधिकतम राउंड

गंगानगर :  21, बीकानेर :  21, चूरू :  22, झुंझुनूं :  26, सीकर :  21, जयपुर ग्रामीण :  22, जयपुर :  21, अलवर :  21, भरतपुर :  21, करौली-धौलपुर :  23 ,दौसा :  21, टोंक-सवाई माधोपुर :  20, अजमेर :  21, नागौर :  22, पाली :  23, जोधपुर :  24, बाड़मेर :  23, जालोर :  25 ,उदयपुर :  23, बांसवाड़ा :  27, चित्तौड़गढ़ :  23, राजसमंद :  28, भीलवाड़ा : 23 ,कोटा :  24 ,झालावाड़-बारां :  26 राउंड की गितनी होगी। इसके अलावा 3.72 लाख से अधिक पोस्टल बैलेट की भी गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,550 माइक्रो ऑब्जर्वर, 1,200 एआरओ नियुक्त

ईवीएम की मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे। इसी प्रकार पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाइजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। 


मतगणना टेबल पर अभ्यर्थी के काउंटिंग एजेंट भी रहेंगे। मतगणना टेबल्स के लिए करीब 3,550 माइक्रो ऑब्जर्वर और 1,200 से अधिक सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed