फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LS Election 2024: Congress campaign picks up pace, Priyanka will hold meeting in Alwar and Dausa today

LS Election 2024: कांग्रेस के प्रचार अभियान में आई तेजी, आज अलवर और दौसा में रोड शो और सभा करेंगी प्रियंका

Mon, 15 Apr 2024 09:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 09:39 AM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अलवर में दोपहर एक बजे कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के चुनाव प्रचार में रोड शो करेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे वे दौसा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
LS Election 2024: Congress campaign picks up pace, Priyanka will hold meeting in Alwar and Dausa today
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देरी से ही सही लेकिन अब कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय नेता एक के बाद एक लगातार दौरे कर रहे हैं। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 12 अप्रैल को राहुल गांधी की सभा के बाद अब प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने कल जालौर और सवाई माधोपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा की अब आज वे अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे दौसा के बांदीकुई में सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


अलवर में होगा प्रियंका का रोड शो

अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक ललित यादव चुनाव मैदान में हैं। इनके सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेंद्र के समर्थन में अलवर में कई बड़ी चुनावी सभाएं हो चुकी हैं। ऐसे में अब कांग्रेस की ओर से आज ललित यादव के लिए रोड शो का कार्यक्रम होगा। आज दोपहर 1 जेल सर्कल से यह रोड शो शुरू होगा, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस रोड शो में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


तीन बजे दौसा में होगी चुनावी सभा

कांग्रेस के वर्तमान विधायक मुरारीलाल मीणा दौसा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। मुरारीलाल एक मजबूत नेता के तौर पर जाने जाते हैं और पूर्व में गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जिले के बांदीकुई में दोपहर 3 बजे मुरारीलाल मीणा के समर्थन में प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed