{"_id":"6620b753af9fa70ba5079c0d","slug":"ls-election-2024-close-contest-in-jaipur-rural-anil-chopra-is-challenging-rao-rajendra-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Election 2024: जयपुर ग्रामीण में रोचक हुआ मुकाबला, राव साहब के सामने ताल ठोंक रहे हैं अनिल चोपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Election 2024: जयपुर ग्रामीण में रोचक हुआ मुकाबला, राव साहब के सामने ताल ठोंक रहे हैं अनिल चोपड़ा
Thu, 18 Apr 2024 11:34 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:34 AM IST
सार
जयपुर ग्रामीण सीट पर इन चुनावों में मुकाबला रोचक होने की संभावना है। ऐसा दरअसल इसलिए है कि राव साहब के नाम से जाने जाने वाले भाजपा प्रत्याशी तबीयत खराब रहने के चलते जनता से मिल पाने में असमर्थ रहते हैं, जबकि उनके प्रतिद्व्रंद्वी अनिल चोपड़ा अपने साथ सचिन पायलट का वरद हस्त लिए बैठे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर ग्रामीण सीट पर बीजेपी ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। वे लोगों के बीच राव साहब के नाम से मशहूर हैं लेकिन तबीयत खराब रहने के कारण आम जनता से मिलने में असमर्थ रहते हैं। इधर कांग्रेस ने सचिन पायलट के समर्थक, युवा नेता अनिल चोपड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है।
विज्ञापन
राव राजेंद्र सिंह को भाजपा के मजबूत कैडर का समर्थन और राम मंदिर के मुद्दे के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लालचंद कटारिया का पूरा साथ मिल रहा है। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को युवा और नए चेहरे का फायदा मिलने के साथ ही सचिन पायलट का पूरा समर्थन हासिल है। ग्रामीण इलाकों में जातीय फैक्टर की वजह से समीकरण अनिल चोपड़ा के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान भी जयपुर ग्रामीण में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर थी। जयपुर ग्रामीण की आठ विधानसभा सीटों में से 4 पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी जीती थी। वैसे तो विधानसभा चुनाव की तुलना में इन चुनावों में कई सीटों पर समीकरण बदले हैं। अब आगे की रणनीति तो मतदाता ही तय करेगा।
विज्ञापन