फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LS Election 2024: Amit Shah reached Alwar for a public meeting, said– Save son, make PM the mantra of Congress

LS Election 2024: भूपेंद्र यादव के समर्थन में अलवर पहुंचे अमित शाह, बोले- बेटा बचाओ, PM बनाओ कांग्रेस का मंत्र

Sat, 13 Apr 2024 07:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 07:52 PM IST
सार

अलवर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अलवर के हरसौली में सभा करने पहुंचे। अपनी जनसभा में उन्होंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता को संकल्प दिलवाया।

विज्ञापन
LS Election 2024: Amit Shah reached Alwar for a public meeting, said– Save son, make PM the mantra of Congress
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अलवर लोकसभा के हरसौली में सभा करने पहुंचे। यहां बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि बीजेपी आरक्षण समाप्त करने जा रही है। मोदी खुद आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। हम न इसे खत्म करेंगे और न खत्म करने देंगे। कांग्रेस ने दशकों तक वन रेंक, वन पेंशन का मुद्दा हल नहीं होने दिया। मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने 2015 में ही वन रेंक, वन पेंशन लागू कर दी।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि डेढ़-दो सौ रुपए की मटकी को टकोरा लगाकर देखते हैं लेकिन भूपेंद्र यादव को टकोरा लगाने की जरूरत नहीं है, मैं गारंटी देता हूं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव जब नामांकन भर रहे थे तो मैंने उन्हें शुभकामना के लिए फोन किया तब उन्होंने कहा, शुभकामना से काम नहीं चलेगा, खैरथल का विकास होगा, तभी मैं नामांकन भर के यहां जीतकर आऊंगा।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि यह चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। यह मैं यूं ही नहीं कहता हूं। मोदी जी ने पिछले 10 साल में कई असंभव लगने वाले काम किए और आगे 25 साल का उनके पास प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर को लटकाने-भटकाने का काम किया है लेकिन भाजपा के कार्यकाल में इस पर फैसला होकर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। इस बार 17 तारीख को भगवान राम सवा पांच सौ साल के बाद फिर से अपना बर्थडे यहां राम मंदिर में मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed