फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Loksabha Election 2024 Rajasthan BJP releases list of Lok Sabha candidates names finalized on 15 seats

Loksabha Election 2024: राजस्थान BJP के 15 लोकसभा प्रत्याशियों का एलान, बीकानेर से मेघवाल और कोटा से बिरला

Sat, 02 Mar 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 08:31 PM IST
सार

बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान की लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में राजस्थान की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल लड़ेंगे और अलवर से भूपेंद्र यादव को उतारा गया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024 Rajasthan BJP releases list of Lok Sabha candidates names finalized on 15 seats
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने आज राजस्थान की 25 सीटों में से 15 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें आठ टिकट रिपीट किए गए हैं, जबकि सात सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। रिपीट किए गए नामों में जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, पाली से पीपी चौधरी, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह और कोटा से ओम बिरला का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


बता दें कि जिस सीटों पर चहरे बदले गए हैं, उनमें बांसवाड़ा मानशंकर निनामा की जगह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल किए गए महेंद्रजीत मालवीय, अलवर में बाबा बालकनाथ के विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट पर भूपेंद्र यादव, नागौर में ज्योति मिर्धा (पिछली बार यह सीट आरएलपी के साथ गठबंधन का हिस्सा थी), उदयपुर से अर्जुनलाल मीणा की जगह मन्नालाल रावत, चूरू में राहुल कास्वां की जगह देवेंद्र झाझडि़या और भरतपुर से बहादुर सिंह कोली की जगह रामस्वरूप कोली को टिकट दिया गया है। जालौर में देवजी पटेल का टिकट काटकर उनकी जगह लूंबाराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसका टिकट क्यूं कटा
राहुल कास्वां:
इन पर आरोप था कि विधानसभा चुनावों में इन्होंने बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ को हरवाने का काम किया। राठौड़ ने इसकी शिकायत हाई कमान से की थी।


बाबा बालकनाथ: बाबा बालकनाथ विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। हालांकि, इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। लेकिन अब इनकी जगह बीजेपी ने भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है, जो अब तक राज्यसभा के जरिए ही संसद पहुंच रहे थे।

जालौर से मौजूदा सांसद देवजी पटेल का टिकट काटा गया। क्योंकि वे विधानसभा चुनाव हार गए थे और उनका क्षेत्र में भारी विरोध भी था। उनकी जगह लूंबाराम चौधरी को टिकट दिया गया।बांसवाड़ा में बीजेपी की स्थिति बहुत कमजोर थी। तमाम सर्वे के बाद बीजेपी ने यहां अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस को तोड़ा और उसके कद्दावर नेता महेंद्र मालवीय को बीजेपी में शामिल कर लिया। उन्हें बीजेपी ने मानशंकर निमाना की जगह यहां से टिकट दिया। भरतपुर में बहादुर सिंह कोली की उम्र काफी हो गई थी। इसलिए उनकी जगह राम स्वरूप कोली को टिकट दिया गया है।

राजस्थान से इन नामों का एलान

  • बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल

  • चूरू से देवेंद्र झाझड़िया (राहुल कास्वां की जगह)

  • सीकर से सुमेधानंद

  • अलवर से भूपेंद्र यादव (बाबा बालकनाथ के विधायक बनने के बाद खाली सीट)

  • भरतपुर से रामस्वरूप कोली (रंजीता कोली की जगह)

  • नागौर से ज्योति मिर्धा (गठबंधन में पिछली बार आरएलपी के पास थी)

  • पाली से पीपी चौधरी

  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह

  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी

  • जालौर से लूंबाराम चौधरी (देवजी पटेल की जगह, ये विधानसभा चुनाव हारे)

  • उदयपुर से मन्नलाल रावत (अर्जुनलाल मीणा की जगह)

  • बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय (कनकमल कटारा की जगह)

  • चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी

  • कोटा से ओम बिरला

  • झालावाड़ से दुष्यंत सिंह


ये सीटें अब घोषित होना बाकी

  • जयपुर शहर
  • जयपुर ग्रामीण
  • अजमेर
  • भीलवाड़ा
  • दौसा
  • गंगानगर
  • झुंझुनू
  • करौली-धौलपुर
  • टोंक-सवाई माधोपुर
  • राजसमंद
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed