फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Loksabha Election 2024: Congress's first list may come tomorrow, names finalized on 9 seats

Loksabha Election 2024: आज आ सकती है कांग्रेस की पहली सूची; 9 सीटों पर नाम फाइनल, जानिए कौन कहां से भरेगा दम

Tue, 12 Mar 2024 05:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Mar 2024 05:14 AM IST
सार

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची कल तक जारी हो सकती है। सोमवार शाम को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में 9 सीटों पर नाम फाइनल किए गए हैं। इनमें जालौर, जोधपुर, बीकानेर, टोंक, भरतपुर, झुंझुनू, उदयपुर, चूरू और अलवर के नाम तय हुए जाने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Congress's first list may come tomorrow, names finalized on 9 seats
कांग्रेस कमेटी की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची कल तक जारी हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस सीईसी की बैठक में राजस्थान की 9 सीटों पर नाम फाइनल किए गए हैं। इनमें चूरू सीट से मौजूदा सांसद  राहुल कस्वां को टिकट दिया जा रहा है। बीजेपी से टिकट कटने के बाद कस्वां ने सोमवार को ही दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की है।
विज्ञापन


वहीं जालौर-सिरोही सीट पर  पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को टिकट दिया जा सकता है। राजस्थान की स्क्रिनिंग कमेटी ने यहां से सिंगल पैनल में वैभव का नाम सीईसी में रखा था। इनके अलावा  बीकानेर से पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनू से विधायक बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह,  अलवर से विधायक ललित यादव और उयपुर से ताराचंद मीणा को टिकट दिया जा सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है बीजेपी राजस्थान में लोकसभा चुनावों के लिए 15 नामों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इनमें जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बाड़मेर-जैसलमेर सीट से कैलाश चौधरी, अलवर से भूपेंद्र यादव, चूरू से देवेंद्र झाझडिया, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, सीकर से सुमेधानंद सरस्वति, नागौर से ज्योति मिर्धा, पाली से पीपी चौधरी, जालौर-सिरोही से लुंबाराम चौधरी, उदयुर से मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, कोटा से ओम बिड़ला और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed