{"_id":"6600448ccb2459b8cd0bf316","slug":"lok-sabha-election-congress-fielded-pratap-singh-khachariyawas-from-jaipur-seat-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"LokSabha Election: कांग्रेस ने जयपुर सीट पर बदला चेहरा, प्रताप सिंह खचरियावास को उतारा, दौसा से मुरारीलाल मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LokSabha Election: कांग्रेस ने जयपुर सीट पर बदला चेहरा, प्रताप सिंह खचरियावास को उतारा, दौसा से मुरारीलाल मीणा
Sun, 24 Mar 2024 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:52 PM IST
सार
LokSabha Election: कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए जयपुर शहर सीट से उम्मीदवार सुनील शर्मा का टिकट बदल दिया है। सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस चौथी लिस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा का टिकट बदल दिया है। सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया है। दौसा से विधायक मुरारीलाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने जयपुर शहर सीट का चेहरा बदल दिया है। चार दिन पहले कांग्रेस ने सुनील शर्मा को अपना जयपुर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। अब इस सीट पर चेहरा बदलते हुए कांग्रेस ने प्रताप सिंह खचरियावास के नाम का एलान किया है। वहीं, दौसा सीट से मुरारीलाल मीणा को उतारा है।
विज्ञापन
मात्र चार दिन में कांग्रेस के जयपुर लोकसभा प्रत्याशी का चेहरा बदल गया। कांग्रेस ने गुरुवार को सुनील शर्मा को अपना जयपुर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। घोषणा के बाद में सुनील शर्मा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के कार्यक्रम में दिए हुए बयान के के चलते विवादों में आ गए थे। ये विवाद पिछले तीन दिन से चल रहा था। इसके बाद आज शाम को सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता करके अपनी उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने की बात कही थी। उसके तुरंत बाद एआईसीसी ने एक सूची जारी करते हुए जयपुर लोकसभा का प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को घोषित कर दिया।
कांग्रेस ने अब पहले फेज की सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दौसा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी थी जो अब हो गई है। पहले फेज की जिन सीटों पर 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है उन सब पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं।