फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lok Sabha Election 2024 Suspense continues on these 10 seats in Rajasthan

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में इन 10 सीटों पर सस्पेंस बरकरार, ज्यादातर पर नए चेहरों की तलाश

Sat, 02 Mar 2024 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 08:51 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने राजस्थान में 15 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जबकि दस सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नाम का एलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर पर नए चेहरों की तलाश है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Suspense continues on these 10 seats in Rajasthan
राजस्थान बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान की 25 सीटों में से 15 पर शनिवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि इन सीटों के जातिगत समीकरण एक दूसरे से उलझे हुए हैं। इसलिए बीजेपी ने पहली सूची में राजस्थान के सात संभागों में हर संभाग के लिए टिकट का एलान किया है। शेष सूची में कोटा संभाग को छोड़ बाकी छह संभागों के लिए सीटों का एलान होना शेष है। कोटा संभाग की दोनों संसदीय सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जिन संसदीय सीटों पर नामों का एलान बाकी है, उनमें से ज्यादार सीटें ऐसी हैं, जो बीजेपी के सर्वे में या तो कमजोर आ रही थीं या फिर उनके प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड कमजोर रहा। दूसरी बात यह कि बीजेपी पहली सूची में इसमें सभी वर्गों को साधा गया है। टिकटों की सूची में दो एससी, दो एसटी, चार सामान्य और सात ओबीसी हैं। अगली सूची में भी इन सभी वर्गों का प्रतिनिधत्व रहे, इसलिए अब जो सीटें शेष में से एक एससी, दो एसटी और सात गैर आरक्षित हैं। इनमें से कुछ सीटें ओबीसी बाहुल्य हैं, जिस पर बीजेपी को काफी मंथन करना होगा। क्योंकि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ओबीसी का एक बड़ा वर्ग इस बात को लेकर नाराज है कि उसे सरकार में उचित प्रतिनिधत्व नहीं दिया गया।
विज्ञापन


अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर
अजमेर संभाग से अभी तीन सीटों का एलान बाकी है। इनमें अजेमर, भीलवाड़ा और टोंक-सवाई माधोपुर है। हालांकि, सवाई माधोपुर संसदीय का एक हिस्सा भरतपुर संभाग में भी आता है। वहीं, अजमेर संसदीय सीट की दूदू विधानसभा पहले जयपुर का हिस्सा थी। अब उसे नया जिला बना दिया गया है। अजमेर के सांसद भगीरथ चौधरी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इसलिए यहां भी बीजेपी टिकट बदलना चाहती है। संभावना है कि बीजेपी इस सीट के लिए एलायंस कर ले। इस पूरे संभाग की संसदीय सीटों का जातीय समीकरण बहुत उलझा हुआ है। इसलिए एक प्रत्याशी की जाति तय करेगी कि अगली सीट पर कौन उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगानगर-हनुमानगढ़ लोकसभा सीट
विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बावजूद गंगानगर-हनुमानगढ़ में जबरदस्त हार हुई। एक संसदीय सीट में आने वाले इन दोनों जिलों की 10 विधानसभाओं में से सात पर कांग्रेस के विधायक हैं। इसलिए यहां के बीजेपी सांसद का टिकट कटने की संभावना प्रबल है। यह एससी सीट है। 

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट:
यह सीट भी बीजेपी के लिए चुनौती मानी जा रही है। हालांकि, फिलहाल यहां से बीजेपी के सांसद मनोज राजोरिया हैं। लेकिन तमान सर्वे रिपोर्ट इस सीट पर टफ फाइट बता रही है।


जयपुर शहर और ग्रामीण, झुंझुनूं लोकसभा सीट
इन तीनों सीटों पर भी बीजेपी ने टिकटों का एलान नहीं किया। इनमें से झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार विधानसभा चुनाव हार गए थे। जयपुर ग्रामीण के सासंद राज्यवर्धन विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए अब उनकी जगह दूसरा प्रत्याशी उतारा जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक कांग्रेस नेता का नाम चल रहा है। लेकिन फिलहाल उनकी एंट्री बीजेपी में नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि वे पार्टी में आते हैं तो अजमेर या जयपुर ग्रामीण में से कोई एक सीट उन्हें दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed