फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lok Sabha Election 2024 Nomination begins for first phase of voting in Rajasthan two papers filed

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन दो पर्चे दाखिल

Wed, 20 Mar 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 10:40 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया है। 20 मार्च से पहले चरण वाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। बुधवार को राजस्थान में दो प्रत्याशियों ने नामाकंन पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Nomination begins for first phase of voting in Rajasthan two papers filed
राजस्थान लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रथम दिन जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शशांक पुत्र रविन्द्र कुमार ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी आदित्य प्रकाश शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


23, 24 एवं 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन
निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं। 23 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किए जा सकेंगे। 28 मार्च 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। वहीं, 30 मार्च 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पहले चरण में इन 12 सीटों पर होगी वोटिंग
राज्य में पहले चरण में 12 लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन 12 सीटों में कई सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed