{"_id":"65f522849b6858a4130f34cb","slug":"lok-sabha-election-2024-lok-sabha-elections-2019-were-held-in-two-phases-in-rajasthan-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Chunav: राजस्थान में दो चरणों में हुआ था 2019 लोकसभा चुनाव, जानें कब और कितनी सीटों पर हुआ था मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Chunav: राजस्थान में दो चरणों में हुआ था 2019 लोकसभा चुनाव, जानें कब और कितनी सीटों पर हुआ था मतदान
Sat, 16 Mar 2024 01:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:30 PM IST
सार
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2019 राजस्थान में दो चरणों में हुआ था। जानिए कब और कितनी सीटों पर मतदान हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आयोजित किए गए थे। वहीं, इसके नतीजों की घोषणा 23 मई को की गई थी। राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया गया था। पहले चरण का लोकसभा चुनाव 29 अप्रैल को आयोजित किया गया था। वहीं, दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव छह मई को आयोजित हुआ था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी आज होगी। लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 6-7 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान में दो चरणों में हुआ था चुनाव
ऐसे में अगर राजस्थान की बात करें तो वहां 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव का आयोजन किया गया था। पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल, 2019 को आयोजित हुआ था और दूसरे चरण का चुनाव छह मई को किया गया। वहीं, इस चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को कर दी गई थी।
विज्ञापन
पहले चरण में इन सीटों पर हुआ था मतदान
29 अप्रैल, 2019 को राजस्थान की 13 सीटों पर चुनाव आयोजित किया गया था। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट शामिल थी।
दूसरे चरण में इन लोकसभा सीटों पर चुनाव
दूसरे चरण का मतदान छह मई, 2019 को 12 लोकसभा सीटों पर किया गया था। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट शामिल है।