फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lok Sabha Election 2024: Congress on the basis of alliance after 53 years in the state, 3 turncoat got ticket

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में 53 साल बाद गठबंधन के सहारे कांग्रेस, 3 दल-बदलुओं को मिला टिकट

Wed, 27 Mar 2024 01:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 01:05 PM IST
सार

53 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए गठबंधन और दल-बदलुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक घोषित 24 में से 5 सीटों पर पार्टी ने गठबंधन और दल बदलकर आए नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट भी गठबंधन के फेर में ही उलझी पड़ी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Congress on the basis of alliance after 53 years in the state, 3 turncoat got ticket
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रदेश में 53 साल बाद गठबंधन का सहारा लिया है। अब तक घोषित 24 सीटों में से पांच सीटों पर पार्टी ने गठबंधन और दल-बदलकर आए नेताओं को टिकट दिए हैं। शेष बची डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट भी गठबंधन पर बातचीत को लेकर पेंडिंग है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 1971 से लेकर अब तक किसी भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कभी किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं किया। इससे पहले के चुनाव में भी कांग्रेस ने एक या दो बार ही दूसरे दलों के लिए एक सीट छोड़ी है। ऐसे में 53 साल बाद इस बार कांग्रेस प्रदेश में अन्य दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर रही है।  
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से घोषित 24 सीटों में से दो सीटें सीकर और नागौर गठबंधन के तहत क्रमश: माकपा और आरएलपी को दी हैं, वहीं डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन के आसार बताए जा रहे हैं। इनके अलावा चूरू, कोटा और बाड़मेर-जैसलमेर की सीटें दल-बदलकर आए नेताओं क्रमश: राहुल कस्वां, प्रहलाद गुंजल और उम्मेदाराम बेनीवाल की झोली में गई हैं। ऐसे में अब तक कुल जमा पांच सीटें मूल कांग्रेसियों के बजाए बाहरी खाते में चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन सीटों पर सबसे मजबूत वहीं गठबंधन 

गठबंधन करना चाहे कांग्रेस के लिए कोई रणनीतिक फैसला हो लेकिन जिन सीटों पर गठबंधन किए गए हैं, वे कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मजबूत  सीटें रही हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर की सीट पार्टी की मजबूत सीट थी। विधानसभा चुनावों में यहां पार्टी ने 8 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी तरह नागौर में भी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 8 में से 4 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, जबकि जिस आरएलपी को सीट दी गई है, वह सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। ऐसे में यहां भी कांग्रेस मजबूत थी। इसके अलावा जिस बांसवाड़ा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी से गठबंधन की तैयारी चल रही है, उसके तहत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से भी 5 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।


इधर दल-बदलकर पार्टी में आने वाले नेताओं पार्टी ज्चाइन करते ही टिकट परोसकर दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, क्योंकि अब तक जिनका वे विरोध कर रहे थे, वही उनके प्रत्याशी बन गए हैं और जो चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में थे, उन्हें इन दल-बदलुओं के कारण घर बैठना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed