{"_id":"65f0502b46701bb24d00e669","slug":"lok-sabha-election-2024-congress-announced-10-candidates-in-rajasthan-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की, बीकानेर से गोविंदराम, भरतपुर से संजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की, बीकानेर से गोविंदराम, भरतपुर से संजना
Tue, 12 Mar 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:32 PM IST
सार
कांग्रेस की दूसरी सूची में राजस्थान के 10 नाम अमर उजाला ने एक दिन पहले ही वैभव गहलोत को जालौर से टिकट मिलने की बात कही थी। साथ ही दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों की घोषणा की बात कही थी, जिस पर आज मोहर लग गई है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और पूर्व RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल को चुनाव में उतारा गया है, जिनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मेघवाल से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूरू से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राहुल कस्वां जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनको टिकट दिया गया है। इनका मुकाबला भाजपा के देवेंद्र झाझरिया के साथ होना है। अलवर सीट से ललित यादव को टिकट दिया गया है, जिनके सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस के द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना को मैदान में उतर गया है। वहीं, जोधपुर से कांग्रेस ने करण सिंह को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ होगा।
- बीकानेर (SC) गोविंदराम मेघवाल
- चूरू राहुल कस्वां
- झुंझुनूं बिजेंद्र ओला
- अलवर ललित यादव
- भरतपुर (SC) संजना जाटव
- टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा
- जोधपुर करण सिंह उचियार्डा
- जालोर वैभव गहलोत
- उदयपुर (ST) ताराचंद्र मीणा
- चित्तौड़गढ़ उदयलाल अजाना