{"_id":"660a99be183bc6a9e7034392","slug":"lok-sabha-election-2024-both-parties-are-in-the-fray-with-new-faces-only-11-candidates-repeat-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: नए चेहरों को लेकर चुनाव मैदान में हैं दोनों पार्टियां, सिर्फ 11 उम्मीदवार रिपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: नए चेहरों को लेकर चुनाव मैदान में हैं दोनों पार्टियां, सिर्फ 11 उम्मीदवार रिपीट
Mon, 01 Apr 2024 04:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:56 PM IST
सार
इस बार के लोकसभा चुनावों में दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने प्रदेश में इस बार नए चेहरों पर दांव खेला है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के घोषित 49 उम्मीदवारों में केवल 11 को ही रिपीट किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों का जोर नए चेहरों पर है। दोनों पार्टियों की तरफ से अब तक घोषित 49 नामों में से सिर्फ 11 नाम ही ऐसे हैं, जो लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों दलों के अब तक 49 प्रत्यााशियों की घोषणा की है। इसमें बीजेपी 25 और कांग्रेस 24 प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। इनमें से सिर्फ 11 ऐसे हैं जो लगातार दूसरी या तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के अब तक घोषित 24 प्रत्याशियों में से 22 नए हैं, वहीं भाजपा के घोषित 25 प्रत्याशियों में से 15 नए हैं। प्रदेश के पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों दलों की ओर से 31 नए चेहरे चुनाव मैदान में थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा 37 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
केवल एक को रिपीट किया कांग्रेस ने
दो लोकसभा चुनावों में करारी हार झेल चुकी कांग्रेस ने पिछले चुनावों में तीन उम्मीदवारों को रिपीट किया था और इस बार यह आंकड़ा एक तक सीमित रह गया है। अब तक घोषित 24 में से 23 चेहरों में एकमात्र वैभव गहलोत को रिपीट किया गया है, हालांकि उनकी भी सीट बदल दी गई है। पिछली बार वे जोधपुर से मैदान में थे, वहीं इस बार जालौर से चुनाव लड़ रहे हैं। राजसमंद से सुदर्शन रावत के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद कांग्रेस ने दिग्गज नेता सीपी जोशी को टिकट दिया है, बांसवाड़ा की सीट कांग्रेस ने अब तक घोषित नहीं की है।
विज्ञापन
भाजपा ने दस को किया रिपीट
पिछले दो चुनाव से सभी सीटें जीत रही भाजपा ने भी केवल दस उम्मीदवारों को रिपीट करते हुए 15 सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। आमतौर पर जीतने वाले प्रत्याशियों को बदला नहीं जाता, लेकिन भाजपा ने ऐसे प्रत्याशियों के टिकट काटकर मिथक बदल दिया है। पिछले चुनाव में पार्टी ने 25 में से 9 सीटों पर प्रत्याशी बदलकर 16 प्रत्याशियों को रिपीट किया था। वहीं इस बार केवल 10 को रिपीट किया गया है।
फिर से मैदान में हैं ये सांसद
अर्जुनराम मेघवाल, सुमेधानंद सरस्वती, सुखवीर सिंह जौनापुरिया, भागीरथ चौधरी, पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, सीपी जोशी, ओम बिड़ला और दुष्यंत सिंह ऐसे सांसद हैं, जिन पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है।
जबकि दोनों दलों के छह उम्मीदवार ऐसे हैं, जो विधायक भी हैं। ऐसे में इन्हें दिसंबर में विधानसभा चुनावों के तीन महीने बाद ही फिर से वोट मांगने जनता के बीच जाना होगा। इनमें कांग्रेस से विधायक बृजेन्द्र ओला, ललित यादव, मुरारीलाल मीणा, हरीशचंद्र मीणा, सीपी जोशी व रालोपा के हनुमान बेनीवाल शामिल हैं। वहीं भाजपा ने बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है, जो बागीदौरा से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।