फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lok Sabha Election 2024: BJP's agility outweighs Congress's slowness, big leaders will come this week

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की सुस्ती पर भारी भाजपा की फुर्ती, इस हफ्ते चुनाव प्रचार में आएंगे दिग्गज

Sun, 07 Apr 2024 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 11:32 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों के प्रचार में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे हो चुके हैं और आगे भी कई बड़े नेताओं की सभाएं होनी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस में अब तक चुनाव प्रचार में सुस्ती छाई हुई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: BJP's agility outweighs Congress's slowness, big leaders will come this week
राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में भाजपा के प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी की तीन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की एक-एक चुनावी सभा हो चुकी है। इतना ही नहीं अगले सात दिनों में मोदी-योगी सहित भाजपा के 7 से ज्यादा बड़े नेताओं के दौरे तय  हैं। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चितौड़गढ़ नामांकन रैली में आए, वहीं 6 अप्रैल को खड़गे समेत सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने जयपुर में सभा कर चुनावी शंखनाद किया। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों के दौरे लगातार जारी हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में खड़गे, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी के अलावा कोई नेता नहीं है, जो प्रचार के लिए आ रहा हो। इसमें भी इन्हें सुनने के लिए कोई जनता आने वाली नहीं है. वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन


6 अप्रैल को पीएम मोदी पुष्कर में सभा कर चुके हैं। आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलायत और पिलानी में जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही वे जयपुर में मीडिया ब्रीफिंग भी करेंगे। इसी दिन 7 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीकर, भरतपुर और दौसा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हनुमानगढ़ के संगरिया में जनसभा का कार्यक्रम तय हो रहा है, साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर और नितिन गडकरी का जयपुर ग्रामीण और गंगानगर का दौरा प्रस्तावित है। इसके बाद 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा में भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल के समर्थन में रोड शो करेंगे।

दूसरी तरफ कांग्रेस में प्रचार को लेकर सुस्ती का माहौल है। भाजपा के नेता जहां पहले चरण के चुनाव के लिए एक के बाद एक रोड शो और जनसभा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभी तक कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को छोड़कर किसी भी केंद्रीय नेता की सभा और रैली आयोजित नहीं हुई है। हालांकि 6 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस ने सोनिया-प्रियंका गांधी की जनसभा के जरिये चुनावी शंखनाद किया है, लेकिन फिर भी कांग्रेस के चुनावी प्रचार में सुस्ती ही दिखाई दे रही है।


चितौड़गढ़ को छोड़ दें तो मतदान के लिए नामांकन के दौरान कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी के नॉमिनेशन के समय कोई केंद्रीय नेता मौजूद नहीं था। कुछ जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जरूर नामांकन सभाओं जरिये कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया लेकिन राष्ट्रीय स्तर के किसी भी नेता की अनुपस्थिति खलती दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed