फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Leader of Opposition Tikaram Julie took a dig at Madan Rathore's threat case

मदन राठौड़ धमकी प्रकरण: नेता प्रतिपक्ष बोले- इनके राज में अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं, राज्यवर्धन ने किया पलटवार

Sat, 30 Nov 2024 09:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Nov 2024 09:03 AM IST
सार

मदन राठौड़ धमकी प्रकरण: राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि केन्द्र व राज्य में भाजपा का राज है और संसद के शीतकालीन सत्र के चलते दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। जोकि बहुत गंभीर और चिंताजनक विषय है।

विज्ञापन
Leader of Opposition Tikaram Julie took a dig at Madan Rathore's threat case
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा पर एक गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। जूली ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य कि बात है कि सत्तारूढ़ पार्टी अध्यक्ष को अपनी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग करनी पड़ रही है, जबकि यह राजस्थान सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, लेकिन मुख्यमंत्री जी को तो राजस्थान का उदय करने की चिंता है, प्रदेश की कानून व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। अब तो इनके पार्टी प्रमुख तक सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के भीतर डर खत्म हो चला है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है। उससे आम जन में चिंता व्याप्त है। जब सत्ताधारी दल के मुखिया जो राज्य सभा सांसद भी हैं। यदि वे ही संसद सत्र के चलते हुए असुरक्षित हैं तो फिर समझा जा सकता है कि प्रदेश की जनता किस कदर असुरक्षित होगी।

विज्ञापन


राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्या कुछ कहा
नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी का जवाब देते हुए देर रात कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली छापने की लालच में जल्दबाजी कर गए। उन्होंने यह चेक नहीं करवाया कि वह धमकी देने वाला आदमी कौन था?

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा की धमकी देने वाले को हमारी सरकार द्वारा मात्र 2 घंटे में पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद जो सामने आया वह चौंकाने वाला है, क्योंकि वह आदमी जिसने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धमकी दी है, वह कांग्रेस का जिला महासचिव रह चुका है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह भी कहा कि उस व्यक्ति का 2012 में लोकसभा का पास बना था। वह व्यक्ति दो बार कलेक्टर को और कई विधायकों को भी धमकी दे चुका है। आगे बोलते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में एक छोटी बच्ची का बलात्कार कर भट्टी में फेंक दिया गया था, आज वह पार्टी हम पर उंगली उठा रही है।


जिस पार्टी के राज में उनकी खुद की महिला विधायक ने कहा था कि मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं, यह वही पार्टी आज सवाल उठा रही है। जिसकी खुद के विधायकों को पुलिस की घेराबंदी में रहना पड़ता था। यह वह पार्टी सवाल उठा रही है जो सरकार बचाने के लिए 5 साल तक जनता के पैसे से फाइव स्टार होटल में मौज काटती रही, आज इनको इतना दर्द क्यों है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस व्यक्ति के धमकी देने और पकड़े जाने का इसका सीधा संबंध कहीं नशे के कारोबार से तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed