फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Leader of Opposition Tikaram Juli Reminds CM of Promise to Build NRI Rajasthanis' Community Building

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष जूली ने सीएम शर्मा को याद दिलाया प्रवासी राजस्थानियों के लिए भवन निर्माण का वादा

Thu, 21 Aug 2025 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Aug 2025 10:17 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रवासी राजस्थानियों के लिए भवन निर्माण का वादा याद दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रवासी समाज आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में अहम योगदान देता है।

विज्ञापन
Leader of Opposition Tikaram Juli Reminds CM of Promise to Build NRI Rajasthanis' Community Building
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए प्रस्तावित भवन के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इस कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन


जूली ने पत्र में उल्लेख किया कि पिछले माह अमेरिका यात्रा के दौरान एनआरआई फेडरेशन के चेयरमैन दीपक कावड़िया और प्रवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण का वादा किया था। इस संदर्भ में जून महीने में प्रवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जहां उन्हें 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला था। हालांकि, दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे', भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग का बयान वायरल, जानें कब-कहां और क्यों कहा ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


जूली ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के हित में भवन निर्माण राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और यह राज्य के लिए गौरव का विषय भी है। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक योगदान से भी भारत की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रवासी राजस्थानियों ने विदेशों में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि से गहरा जुड़ाव बनाए रखा है और निवेश, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है।


ये भी पढ़ें: साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed