{"_id":"67bb49d6509d90cd99007dcf","slug":"leader-of-opposition-julie-cornered-the-government-in-the-phone-tapping-controversy-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फोन टैपिंग विवाद में नेता प्रतिपक्ष जूली ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार व मंत्री में कोई झूठ बोल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फोन टैपिंग विवाद में नेता प्रतिपक्ष जूली ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार व मंत्री में कोई झूठ बोल रहा
Sun, 23 Feb 2025 09:46 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 23 Feb 2025 09:46 PM IST
सार
जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और सरकार दोनों ने ही इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों में सच्चाई हो सकती है।
विज्ञापन
टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में फोन टैपिंग विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्य सरकार और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के दबाव में मीडिया के सामने अपने बयान से पलटने के बाद भी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री विधानसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि किरोड़ी लाल मीणा का फोन टैप नहीं किया गया। ऐसे में सरकार और मंत्री में से कोई एक असत्य बोल रहा है।
विज्ञापन
जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और सरकार दोनों ने ही इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों में सच्चाई हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फोन टैपिंग के मुद्दे पर विधानसभा में गलत जानकारी दी है, तो वे विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाकर संबंधित मंत्री को जनता के सामने बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन